• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में गोली से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में बिच्छू गैंग का एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, वहीं दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की फायरिंग से एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर गैंगेस्टर एक्ट समेत 18 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

जिले के सरीला तहसील क्षेत्र में बिच्छू गैंग लगातार वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहा था। हाल में ही इस गैंग के बदमाश सरीला कस्बे के पत्रकार रवीन्द्र सिंह उर्फ रिंकू के पेट्रोलपंप पर कर्मियों से मारपीट और कई राउंड फायरिंग कर सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर ले गए थे। पत्रकार की तहरीर पर गैंग के वीरपाल उर्फ बंटा व उसके दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने स्वाट और पुलिस की चार टीमें लगाई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सूचना मिलते ही सरीला सीओ के नेतृत्व में स्वाट टीम, जरिया जलालपुर पुलिस ने राठ में घेराबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल से भाग रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश पर पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही जितेन्द्र गोली लगने से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश वीरपाल उर्फ बंटा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश के भाई विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल बदमाश गैंगेस्टर एक्ट के मामले में भी फरार चल रहा था। इसके खिलाफ 18 मामले थाने में दर्ज हैं। इसका भाई विक्की भी जिला बदर अपराधी है। उसके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर फायरिंग और तोड़फोड़ कर भागे बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्वाट और पुलिस की टीमें लगाई गई थी।

Tags: crime newshameerpur newsPolice Encounter
Previous Post

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत, दो साथी गंभीर

Next Post

दूसरों की इस एक चीज को जानने के बाद मनुष्य बिल्कुल ना करें ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

दूसरों की इस एक चीज को जानने के बाद मनुष्य बिल्कुल ना करें ये काम

यह भी पढ़ें

compensation on corona death

कोरोना से जान गंवाने वालों के आश्रितों को नहीं दे सकते 4 लाख मुआवजा, SC में केंद्र का जवाब

20/06/2021
Sachin Wajhe

सचिन वाझे की बायपास सर्जरी के लिए वोकहार्ट अस्पताल में भर्ती

13/09/2021
Murder

पत्नी की हत्या कर लगा ली फांसी

19/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version