Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमशाहजहांपुर

चार करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। कटरा पुलिस ने अन्तरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से चार करोड़ की अफीम बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने रविवार को बताया की, थाना कटरा पुलिस ने बीती देर रात्रि सिउरा रोड पर मन्दिर के पास से मोटरसाइकिल सवार दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तस्कर के कब्जे से चार किलो ग्राम अफीम, एक अवैध हथियार व कुछ कारतूस बरामद हुए है।

पकड़े गए तस्कर जनपद बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र ग्राम धनेटी निवासी थान सिह व गंगा सहाय है। एसपी ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब चार करोड़ रुपये है।

एसपी ने बताया की तस्कर झारखण्ड के डाल्टनगंज क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से अफीम खरीदते और फिर अच्छी कीमत में हाईवे किनारे बने होटल, ढाबों पर तथा अन्य राज्यों में अफीम की सप्लाई कर देते हैं।

Related Articles

Back to top button