• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी को मारने की रची थी साजिश, खूंखार माओवादी ने किया खुलासा

Writer D by Writer D
15/11/2021
in Main Slider, क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गिरफ्तार एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रशांत बोस ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश हो या फिर छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी में हमला, हर साजिश का मास्टरमाइंड वह ही है। रविवार को झारखंड पुलिस के डीजीपी नीरज सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशांत बोस की गिरफ्तारी से संबंधित सभी जानकारियां साझा कीं।

झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने बताया कि प्रशांत बोस ने पूछताछ में जो जानकारियां दी हैं वे एक तरह से महासागर जैसी हैं यानी पुलिस को इतनी जानकारियां मिली हैं कि अगर उस पर काम किया जाए तो पूरे माओवाद का ढांचा ही खत्म किया जा सकता है। प्रशांत से मिली सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है।

डीजीपी ने बताया कि प्रशांत बोस भाकपा माओवादी संगठन के जनक की भूमिका में था। पांच दशकों की सक्रियता के कारण बोस पर झारखंड, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, छतीसगढ़ समेत कई राज्यों में केस दर्ज हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश भी रची गई थी, जिसका मास्टरमाइंड प्रशांत ही था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 30 कांग्रेसी नेताओं की हत्या में उसकी भूमिका थी। पूछताछ करने वाले अधिकारियों के मुताबिक, पुणे में भीमा कोरेगांव हिंसा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने में प्रशांत बोस की भूमिका थी। एनआईए की चार्जशीट में भी बोस का नाम सामने आया था।

प्रसिद्ध इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

जानकारी के मुताबिक, इस केस में एनआईए प्रशांत बोस को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ में साल 2013 में बस्तर प्रभाग के झीरम घाटी में सलवा जुडुम के खिलाफ विद्याचरण शुक्ल, नंदकिशोर पटेल, दिनेश पटेल, महेंद्र करमा समेत 30 कांग्रेसी नेताओं की हत्या की वारदात को अंजाम देने की योजना को प्रशांत बोस ने ही मंजूरी दी थी।

डीजीपी नीरज सिन्हा के अनुसार भाकपा माओवादियों का पोलित ब्यूरो मेंबर प्रशांत बोस पांच दशकों से झारखंड, बिहार में माओवादियों का सबसे बड़ा चेहरा रहा है। एमसीसीआई के प्रमुख बनने से लेकर कई राजनीतिक हत्याओं तक में प्रशांत बोस मास्टरमाइंड की भूमिका में था। यही वजह थी कि झारखंड, बिहार, छतीसगढ़, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों की पुलिस को ही नहीं बल्कि केंद्रीय एजेंसी सीबीआई और एनआईए तक को प्रशांत बोस की तलाश थी। सुनील महतो, रमेश सिंह मुंडा जैसे चर्चित नेताओं की हत्या में वांटेड था।

साल 2007 में जमशेदपुर के तत्कालीन झामुमो सांसद सुनील महतो की हत्या प्रशांत बोस के इशारे पर की गई थी। इसके बाद 9 जुलाई 2008 को बुंडू में तत्कालीन विधायक व पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या प्रशांत बोस ने कराई थी। इस हत्याकांड को कुंदन पाहन के दस्ते ने प्रशांत बोस के इशारे पर अंजाम दिया था। हत्याकांड में एनआईए को प्रशांत बोस की तलाश थी। इस केस में एनआईए ने प्रशांत बोस, मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी समेत अन्य उग्रवादियों को फरार बताते हुए चार्जशीट दाखिल की थी। जमशेदपुर के गुड़ाबंधा में नागरिक सुरक्षा समिति के एक दर्जन से अधिक सदस्यों की हत्या, चाईबासा के बलिवा के चर्चित कांड में पुलिसकर्मियों के सबसे बड़े नरसंहार में प्रशांत बोस की संलिप्तता थी।

इसी बीच पुलिस की टीम ने सरायकेला के गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी से प्रशांत बोस, शीला मरांडी समेत छह लोगों को पकड़ा। पकड़े जाने के बाद सभी को रांची लाया गया। लेकिन शुरुआती पूछताछ में प्रशांत बोस ने अपना और अपने सहयोगियों का नाम गलत बताया। वहीं स्कॉर्पियो के बारे में भी गलत जानकारी दी। लेकिन 13 नवंबर को पूछताछ में प्रशांत बोस ने अपनी असल पहचान बता दी। जेल भेजे गए भाकपा माओवादियों के सेकेंड इन कमांड प्रशांत बोस, सीसी मेंबर व प्रशांत की पत्नी शीला मरांडी समेत छह माओवादियों को रविवार को जेल भेज दिया गया।

Tags: #ranchi newscrime newsJharkhand newsmaoist prashant bose
Previous Post

वसीम रिजवी का बड़ा ऐलान, मरने के बाद किया जाए अंतिम संस्कार

Next Post

आ रहा है हिंदुस्तान का शेर…., रिलीज हुआ पृथ्वीराज चौहान का टीजर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post

आ रहा है हिंदुस्तान का शेर...., रिलीज हुआ पृथ्वीराज चौहान का टीजर

यह भी पढ़ें

डीजल लगातार दूसरे दिन महंगा, पेट्रोल की कीमत 19वें दिन भी स्थिर

18/07/2020
3 planets will transit

इस राशि पर मेहरबान हैं सूर्य, बुध और मंगल, देखें क्या आप भी है इसमें शामिल

08/10/2021
Mohini Ekadashi

मोहिनी एकादशी कब है, जानें इस दिन क्या करें

29/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version