• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैस टैंकर और जीप में भीषण भिड़ंत से लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत

Writer D by Writer D
15/11/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में हादसे  थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में इन दिनों दर्दनाक और बड़े हादसों का क्रम लगातार बना हुआ है। बाड़मेर हादसे के बाद अब चूरू जिले में हुये भीषण हादसे में एक युवक जिंदा जल गया। यह हादसा गैंस टैंकर और जीप में हुई भिड़ंत के कारण हुआ। हादसे के बाद यहां भी दोनों वाहनों में जबर्दस्त आग लग गई और जीप सवार युवक उसमें जिंदा जल गया।

पुलिस के अनुसार हादसा चूरू जिले के भानीपुरा थाना इलाके में रविवार रात को हुआ। यहां सावर-साडासर गांव के बीच मेगा हाईवे पर गैस टैंकर और जीप में भीषण भिड़ंत हो गई। इसके बाद जीप और टैंकर में आग लग गयी। हादसे में जीप सवार एक युवक जिंदा जल गया, जबकि दो अन्य झुलस गए। गनीमत ये रही कि टैंकर में गैस नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। आग को काबू करने के लिए चूरू और सरदारशहर से दमकलें मंगवाई गई।

सरदारशहर डीएसपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि टैंकर नसीराबाद से पंजाब के भटिंड़ा एलपीजी गैस भरवाने जा रहा था। हादसे के समय टैंकर में गैस नहीं थी। डीएसपी शर्मा ने बताया कि हादसे के वक्त जीप में तीन युवक सवार थे। इसमें से सावर गांव निवासी नरेंद्र सिंह की जिंदा जल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। खेतू सिंह और विक्रम सिंह झुलस गए। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

प्रमुख सचिव समाज कल्याण हटाए गए, संविदाकर्मी से अश्लीलता मामले में गिरी गाज

इससे पहले मेगा हाईवे पर आगजनी व हादसे की सूचना मिलते ही सरदारशहर और भानीपुरा पुलिस ने मेगा हाईवे के दोनों तरफ वाहनों को दो-दो किमी पहले ही रोक दिया। बाद में सरदारशहर तहसीलदार हनुमान सिंह और भानीपुरा एसएचओ सुभाषचंद्र पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा रात करीब आठ बजे हुआ था। दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद तेज धमाका हुआ। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों वाहनों में भीषण आग लग चुकी थी। करीब सवा घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में दूधवाखारा थाना इलाके के सिरसला बस स्टैंड के पास दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। उसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

Tags: accidentaccident newscrime newsNational newsrajasthan news
Previous Post

प्रमुख सचिव समाज कल्याण हटाए गए, संविदाकर्मी से अश्लीलता मामले में गिरी गाज

Next Post

दिल्ली सरकार ने कहा- पूरे NCR में भी लगे लॉकडाउन, तो दिल्ली भी तैयार है

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Next Post
Supreme Court

दिल्ली सरकार ने कहा- पूरे NCR में भी लगे लॉकडाउन, तो दिल्ली भी तैयार है

यह भी पढ़ें

Eid

कब है ईद? जानें चांद के दीदार का सही समय और तारीख

12/03/2026
सचिन वाजे गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना : राउत

18/01/2021
Abbas Ansari

अब्बास अंसारी को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत, यूपी सरकार को SC का निर्देश

19/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version