• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘गांव की बेटी-सबकी बेटी’ की भावना है सामूहिक विवाह योजना का आधार : सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार की सामूहिक विवाह योजना को ‘गांव की बेटी-सबकी बेटी’ की भावना का परिचायक बताया है।

गाजियाबाद में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 2306 नवदम्पतियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था कि जब गरीब की बेटी की शादी के खर्च के डर से नजदीकी रिश्तेदार भी घबराते थे, सरकार की ओर से भी कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन, आज पूरा समाज बड़े उत्साह के साथ गरीब की बेटी की शादी में सहभाग करता है। अब मंत्री और विधायक भी गरीब की बेटी के शादी कार्ड बांटते हैं।

गाजियाबाद में सोमवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने नवदम्पतियों को शुभाशीष भी दिए। साथ ही कहा, सामूहिक विवाह के यह कार्यक्रम सच्चे अर्थों में सामाजिक समता के प्रतीक हैं। यहां न कोई जाति-मजहब का भेद है न ही दहेज लोभियों की समस्या।

श्रम विभाग के लोककल्याणकारी प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ऐसी व्यवस्था वही कर सकता है जिसने गरीब की पीड़ा झेली हो, दुःख का अनुभव किया हो। योगी ने कहा कि आज प्रवासी श्रमिक हों या निवासी हर किसी को सरकार सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है। हर श्रमिक 05 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है।

प्रदेश में हर हाल में टीकाकरण की प्रक्रिया हो तेज : योगी

कोरोना काल की चुनौतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया महामारी से पस्त थी तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के जीवन और जीविका को सुरक्षित-संरक्षित किया। कोरोना से बचाव के लिए मुफ्त टेस्ट और इलाज तो हुआ ही, सभी को मुफ्त अन्न राशन भी दिया। हर श्रमिक को भरण-पोषण भत्ता दिया गया। यही नहीं, अब तक करोड़ से अधिक मुफ्त कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है तो दीपावली से होली तक मुफ्त राशन के साथ-साथ नमक, दाल और चीनी भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी से जल्द से जल्द कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने की अपील भी की। नेशनल राशन पोर्टिबिलिटी योजना की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि, आज गाजीपुर का श्रमिक गाजियाबाद में काम करे या चेन्नई और मुंबई में, हर कोई अपना मुफ्त राशन बड़े ही आराम से ले सकता है।

Tags: cm yogighaziabad newsmukhyamantri samuhik vivah yojnaup newsYogi News
Previous Post

पहली बार मां बनी महिला का दूध अचानक हो गया गुलाबी, शेयर किया वीडियो

Next Post

 लखीमपुर खीरी: आशीष मिश्रा को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post

 लखीमपुर खीरी: आशीष मिश्रा को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

यह भी पढ़ें

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Contestants' belongings stolen from Bigg Boss house

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में चोरी, गायब हुआ कंटेस्टेंट्स का सामान

16/09/2025
कोरोना संक्रमण

लखनऊ में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 831 नए संक्रमित मरीज मिले

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version