• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब रात में भी हो सकेगा पोस्ट मार्टम, केंद्र ने दी मंजूरी

Writer D by Writer D
15/11/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार ने अंग्रेज़ों के जमाने से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव करते हुए रात में भी पोस्टमार्टम करने की अनुमति दे दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अधिसूचना के अनुसार पोस्टमार्टम अब पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं के साथ अस्पतालों में सूर्यास्त के बाद भी जा सकता है। रात में पोस्टमार्टम को दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जायेगी। इसका प्रयोग कानूनी उद्देश्यों और संदेह की स्थिति में किया जा सकेगा। हालांकि, हत्या, आत्महत्या, दुष्कर्म, क्षत-विक्षत शरीर, संदिग्ध परिस्थिति जैसी श्रेणियों में रात के समय पोस्टमार्टम नहीं किया जायेगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि जिन अस्पतालों में पर्याप्त बुनियादी ढ़ांचा मौजूद हैं, वहां सूर्यास्त के बाद भी शव परीक्षण – पोस्टमार्टम किया जा सकता है। इससे दुर्घटना में मारे गये व्यक्ति के शव को उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया सरल होगी। इसके अलावा जो व्यक्ति अंगदान करना चाहते हैं, उन्हें भी सुविधा होगी। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय परिवार एवं कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, “अंग्रेजों के समय की व्यवस्था खत्म। अब 24 घंटे हो पाएगा पोस्टमार्टम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सु- शासन के विचार को आगे बढ़ाते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि जिन हॉस्पिटल के पास रात को पोस्टमार्टम करने की सुविधा है, वे अब सूर्यास्त के बाद भी पोस्टमार्टम कर पाएँगे।”

प्रदेश की गोंड जाति को 13 जिलों में एसटी व 62 जिलों में एससी का दर्जा प्राप्त

मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में सरकार को लगातार ज्ञापन प्राप्त हो रहे थे। इस पर स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय की तकनीकी समिति ने विस्तृत रुप से विचार विमर्श किया। इस दौरान पाया गया कि कुछ संस्थान विशेष परिस्थितियों में सूर्यास्त के बाद भी पोस्टमार्टम कर रहे हैं। समिति ने कहा कि जिन अस्पतालों में बुनियादी सुविधा है , वहां रात में भी पोस्टमार्टम किया जा सकता है।

मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में सभी राज्यों की सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों तथा संबंधित संस्थानों को सूचित कर दिया गया है और उचित बदलाव करने को कहा गया है।

Tags: delhi newsPostmortempostmortem house
Previous Post

प्रदेश की गोंड जाति को 13 जिलों में एसटी व 62 जिलों में एससी का दर्जा प्राप्त

Next Post

नड्डा ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए दिया चुनाव जीतने का गुरू मंत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post

नड्डा ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए दिया चुनाव जीतने का गुरू मंत्र

यह भी पढ़ें

Illegal Liquor

एसटीएफ ने पकड़ा शराब का जखीरा, एक गिरफ्तार

09/06/2023
Mahindra ने कर ली ‘मेगा प्लानिंग, 2 साल में धमाल मचाने आएंगी 8 नई SUV!

Mahindra का ‘मेगा प्लान’, धमाल मचाने आएंगी 8 नई SUV!

19/11/2025
wing commander harshit sinha

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद विंग कमांडर हर्षित सिन्हा

26/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version