• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम हैं ईवेंट मैनेजर, इनका जनता या जनता से जुड़े मुद्दों से कोई सरोकार नहीं : लल्लू

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, झाँसी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ईवेंट मैनेजर और उनकी सरकार को ईवेंट मैनेजमेंट की सरकार बताया।

महोबा में होने जा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की यात्रा के संबंध में मंगलवार को यहां आयोजित बैठक में हिस्सा लेने आये प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ईवेंट मैनेजर है और बडे बडे आयोजनों का ही हिस्सा बनते हैं । आज बुंदेलखंड में उड़ते हवाई जहाजों के शोर और साउंड इफेक्ट के बीच संवाद करने आ रहे हैं। इनका जनता या जनता से जुड़े मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने अन्य विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधने के साथ हुए कहा कि चुनाव आ गये हैं तो हर पार्टी मैदान में आयेगी। सपा भी आयेगी , बसपा भी आयेगी लेकिन आपको बताना होगा की जनहित की या जनता के मुद्दों की लडाई अगर कोई लड रहा है तो केवल कांग्रेस पार्टी। प्रियंका जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही जनता के साथ उनकी लड़ाई में खड़े हैं। यहां बुंदेलखंड में एक विशाल रैली करनी है जिसमें आप सभी कार्यकर्ताओं को अपनी भागीदारी करनी है ताकि “ बुंदलेखंड की ललकार हो और कांग्रेस की सरकार हो ”

बुंदेलखंड में आज हवाई जहाज उड़ रहे हैं सब देख रहे हैं। जबरदस्त ईवेंट मैनेजमेंट हो रहा है। समथर में एक गरीब की बेटी के साथ हुए बलात्कार के बाद बच्ची की मौत भी हो गयी लेकिन प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री वहां नहीं जायेंगे । जहां हवाई जहाज उड़ रहे हैं , लाइट और साउंड है वहां संवाद करने जरूर जायेंगे। घेराबंदी हो जायेगी, यातायात रोक दिया जायेगा , प्रसव दर्द से तड़पती महिला पैदल अस्पताल जायेगी और यह सब होगा केवल एक ईवेंट के लिए। इस ईवेंट मैनेजमेंट को तोड़ देना है। जनता की सरकार चाहिए, अधिकार चाहिए, संविधान चाहिए ,किसानों को न्याय चाहिए, कर्जा माफ चाहिए ,संपदा पर वहां के गरीबों को अधिकार चाहिए। प्रियंका जी ने समाज के हर पिछड़े और गरीब वर्ग के लिए घोषणाएं की हैं।

अखिलेश ने मोदी के तंज का जवाब, बोले- जनता से पहले तुमने ही हमें ‘पैदल’ कर दिया

जब से भाजपा सरकार बनी तब से खुद को सबसे बड़ा विपक्षी दल कहने वाली समाजवादी पार्टी ने भी गोरखपुर और बनारस में कोई बड़ी रैली करने की हिम्मत नहीं की। वह डरते हैं जेल से ,संघर्ष से, लाठी से और मुकदमों से लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। तीन दिन से तीन महीने से कांग्रेस का कार्यकर्ता सरकार के दमन और अत्याचार के खिलाफ जेल में रहा है। अगर ललितपुर में खाद संकट या भूख से किसानों की मौत हुई ताे केवल प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही लोगों के घरों मे गये और उनकी तकलीफ में उनके साथ खड़े हुए।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप जैन आदित्य , कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया प्रदेशसचिव मनीराम कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: ajay kumar lallucongressJhansi news
Previous Post

अखिलेश ने मोदी के तंज का जवाब, बोले- जनता से पहले तुमने ही हमें ‘पैदल’ कर दिया

Next Post

मंत्री महेंद्र सिंह ने अभियंताओं को दी बधाई, ईमानदारी से कार्य करने के लिए किया प्रेरित

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post

मंत्री महेंद्र सिंह ने अभियंताओं को दी बधाई, ईमानदारी से कार्य करने के लिए किया प्रेरित

यह भी पढ़ें

Amarmani Tripathi

अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

25/08/2023
Bio-plastic being made from hemp waste

4 गुना अधिक कार्बन डाईऑक्साइड सोखने वाले हेम्प वेस्ट से बन रही बायो-प्लास्टिक

28/06/2025
Congress MP leader Capt Satish Sharma dies

कांग्रेस के पूर्व सांसद कैप्टन सतीश शर्मा का गोवा में निधन

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version