• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पराली जलाने पर 30 ग्रामीणों को नोटिस, कंबाइन हार्वेस्टर सीज, दो राशन कार्ड निरस्त

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विकास भवन सभागार में पराली प्रबंधन में मशरूम उत्पादन कर प्रभावी नियंत्रण व आय प्राप्त कर लाभ कमाएं विषय पर आयोजित गोष्ठी के अंतर्गत कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव एवं प्रभावी नियंत्रण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है। उक्त जानकारी को आत्मसात करते हुए क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी जानकारी देते हुए उसे अपनी खेती किसानी में प्रयोग करें ताकि गांव का पर्यावरण दूषित न हो और आय में बढ़ोतरी हो।

जिलाधिकारी ने बताया कि जो लोग अपनी खेतों में पराली जलाते हैं, वह न जलाएं क्योंकि इससे मिट्टी की उर्वरकता कम होती है व मिट्टी ऊसर हो जाती है। जिससे फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने गोष्ठी में फसल अवशेष अथवा पराली जलाने से होने वाले नुकसान एवं इसके उचित प्रबंधन से होने वाले लाभों को समूह की महिलाओं को विस्तार से बतायें जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा वेस्ट डीकम्पोजर के प्रयोग को बढ़ावा दिये जाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने समूह की महिलाओं को फसल अवशेष के उचित प्रबंधन के लिए इन-सीटू योजनान्तगर्त नव विकसित क़ृषि यंत्रों यथा सुपर स्ट्रा मैनेजमेनट सिस्टम, हैप्पीसीडर, सुपर सीडर, जीरो टिल सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल, श्रब मास्टर, पेडी स्ट्राचार, श्रेडर, मल्चर, रोटरी स्लेर, हाइड्रोलिक रिवसेर्बल, एमबी प्लाऊ, बेलिंग मीन, क्राप रीपर की जानकारी देते हुये विभाग द्वारा अनुमन्य अनुदान से भी परिचित कराया और इन सभी का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप धान का पुवाल ग्राम सभा द्वारा अपने खर्च पर निराश्रित गोवंश स्थल तक भेजे जाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।

डीडी कृषि ने बताया कि जनपद में पराली प्रबंधन के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम के बाद भी ग्रामीणों द्वारा कृषि अवशेष में आग लगाए जाने की घटनाओं की जानकारी एनजीटी के माध्यम से प्राप्त हुई, जिस के संबंध में 30 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। तहसील मोंठ में सबसे अधिक पराली जलाए जाने की घटनाएं हुई है। उन्होंने बताया कि एक कंबाइन हार्वेस्टर को भी सीज़ किया गया है और दो लोगों के राशनकार्ड निलंबित किए गए हैं।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, दीपक कुशवाहा एसएमएस, विनय मोघे एसएमएस, गौरव जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक व विकासखंड बबीना के स्वयं सहायता समूह की महिलाए उपस्थित रहीं।

Tags: Jhansi newsup news
Previous Post

विवाहिता की गोली मार कर हत्या

Next Post

25-25 हजार रुपये के दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
arrested

25-25 हजार रुपये के दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Bank fraud

धोखाधड़ी बढ़ने से बैंकों की तैयारी, कर्ज देने के पहले एआई से खंगालेंगे ग्राहक की कुंडली

30/10/2020
saving

कोरोना की वजह से घटी परिवारों की बचत, नौकरी छूटने पर हुआ असर

16/12/2020
Maha Kumbh

देश के 50 प्रतिशत सनातनियों ने लगाई त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी

18/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version