• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन देशों में फिर छिड़ी जंग, कई सैनिकों की मौत के बाद के किया सीज फायर का ऐलान

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नगर्नो-कराबाख में काफी दिनों तक शांति के बाद आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ती नजर आ रही है। आर्मीनिया ने कहा है कि अजरबैजान के हमले में उसके 15 सैनिकों की मौत हो गई है और 12 अन्‍य को बंदी बनाया गया है। अजरबैजान के हमले झेल रहे आर्मीनिया ने रूस से मदद की गुहार लगाई है। आर्मीनिया ने यह भी माना है कि उसे अपने दो मोर्चों को खोना पड़ा है। आर्मीनिया ने इस संघर्ष के बाद सीजफायर का ऐलान भी कर दिया है।

आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच पिछले साल 44 दिनों तक चले युद्ध के बाद यह अब तक का सबसे भीषण संघर्ष है। पिछले साल हुए युद्ध में कम से कम 6500 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अजरबैजान को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। इस संघर्ष में आर्मीनिया को कराबाख में अपना बड़ा इलाका खोना पड़ा था। इसके बाद रूस ने शांति समझौता कराया और इलाके में अपने दो हजार शांति सैनिकों को तैनात किया।

इस संघर्ष में तुर्की ने अजरबैजान का जमकर साथ दिया और उसके दिए ड्रोन विमानों ने जमकर तबाही मचाई थी। आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय ने अपने ताजा बयान में कहा कि उसके सैनिक अजरबैजान की ओर से दागे गए तोप के गोले और गोलीबारी की चपेट में आ गए। मंत्रालय ने कहा कि उसके कम से कम 15 सैनिकों की मौत हो गई है और 12 अन्‍य को जिंदा पकड़ लिया गया है। यही नहीं अजरबैजान ने उसके युद्ध के दो मोर्चों पर कब्‍जा कर लिया है।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में CBI ने मारा छापा, मिले अहम सबूत

आर्मीनिया ने अब रूस से मदद की गुहार लगाई है और कहा कि अजरबैजान उसकी जमीन पर हमला कर रहा है। आर्मीनिया ने रूस को साल 1987 में की गई संधि का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि रूस आर्मीनिया की रक्षा करेगा। रूस का आर्मीनिया में सैन्‍य ठिकाना है। यही नहीं रूस के शांति सैनिक कराबाख में मौजूद हैं। उधर, अजरबैजान ने दावा किया है कि उसने आर्मीनिया की ओर से की गई उकसावे की कार्रवाई के बाद एक सैन्‍य अभियान शुरू किया है।

वर्ष 1990 के दशक तक आर्मीनिया और अजरबैजान दोनों ही सोवियत संघ के हिस्‍सा थे। दोनों ही देशों के बीच पहाड़ी इलाके में कई युद्ध हो चुके हैं लेकिन अभी तक इस विवाद का समाधान नहीं हुआ है। नगर्नो-कराबाख इलाका अंतरराष्‍ट्रीय रूप से अजरबैजान का हिस्‍सा है लेकिन उस पर आर्मीनिया के जातीय गुटों का कब्‍जा है। पिछले साल हुए संघर्ष में अजरबैजान को जीत मिली थी और उसने कराबाख के एक बड़े इलाके पर कब्‍जा कर लिया था।

Tags: # world newsarmenia azerbaijan warinternational News
Previous Post

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में CBI ने मारा छापा, मिले अहम सबूत

Next Post

लाल जोड़े में राहुल शर्मा की दुल्हनिया बनी श्रद्धा आर्या, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post

लाल जोड़े में राहुल शर्मा की दुल्हनिया बनी श्रद्धा आर्या, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

यह भी पढ़ें

पहाड़ों पर बर्फबारी Snowfall in the mountains

पश्चिम विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी, तो इन राज्यों में हो सकती है बारिश

27/12/2020

भवानीपुर में ‘दीदी’ की रिकॉर्डतोड़ जीत, BJP को दी 58 हजार वोटों से मात

03/10/2021
Council Schools

अब खेल-खेल में पढ़ना सीखेंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र

24/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version