• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनियंत्रित ट्रक मकान पर पलटा, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज-कलवारी-घोरावल मार्ग पर मंगलवार की रात खजुरी पहड़ी गांव में अनियंत्रित ट्रक मकान पर पलट गई। इससे मकान के मलबे में दबकर दो सगे भाइयों रोहित (15) व राहुल (13) पुत्र संजय उर्फ हरिप्रसाद की मौत हो गई। रोहित कक्षा आठ व राहुल कक्षा सात का छात्र था। रोहित बापू उपरौध इंटर कालेज में तो राहुल एमएस पब्लिक स्कूल में पढ़ता था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हाइड्रा की मदद से मकान पर से हटवाया। तब मलबे में फंसे दोनों भाइयों के शव को बाहर निकाला जा सका। मां-बाप की यही दो ही संतान थे। दोनों की मौत के बाद घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। स्वजन रोते-बिलखते रहे। वहीं मौके पर पहुंचने वालों की भी आंखें नम हो गई।

लालगंज थाना से दो किलोमीटर दूर लालगंज-कलवारी-घोरावल मार्ग पर खजुरी पहड़ी गांव में मंगलवार की मध्य रात घटी घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। क्षेत्र के कठवार गांव स्थित राइस मिल से कना लोड कर चौदह चक्का ट्रक जयपुर राजस्थान के लिए जा रहा था।

चुनाव से पहले सपा-बसपा को तगड़ा झटका, 10 एमएलसी आज भाजपा में होंगे शामिल

चालक को झपकी आने के बाद ट्रक का चक्का बाई पटरी पर उतर गया। पटरी पर डाले गए अंडर ग्राउंड पाइपलाइन में ट्रक का चक्का फंस गया और तीव्र गति होने के कारण नीम, चिलबिल आदि के कई पेड़ को रौंदते हुए एक मकान में टकराकर पलट गई। इससे पढ़ाई कर रहे दो सगे भाइयों की मकान के मलबे में दबकर मौत हो गई।

हिरासत में लिए गए ट्रक चालक मनोहर यादव पुत्र रमेश यादव निवासी बरही थाना मरदह गाजीपुर ने बताया कि कठवार गांव स्थित एक राइस मिल से कना लोड कर जयपुर राज्यस्थान जा रहा था। पुलिस ने मृत दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम वीएन सिंह ने स्वजनों को संवेदना प्रगट करते हुए हर संभव सरकारी सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात है।

घर का चिराग बुझने के बाद बेहोशी की हालत में पहुंची मां -अनिता व पिता संजय को उपजिलाधिकारी ने सांत्वना देते हुए कहा कि सरकारी सहायता मुख्यमंत्री से दिलाने के लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। पट्टे की जमीन, आवास आदि दिलाने का आश्वासन दिया।

Tags: accident newscrime newsmirjapur newsup news
Previous Post

दरोगा भर्ती में एक ही दिन होगी एक ही नाम वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा

Next Post

सीएम धामी ने ‘अपणि सरकार’ और ‘उन्नति’ पोर्टल का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post

सीएम धामी ने 'अपणि सरकार' और 'उन्नति' पोर्टल का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

indian railway

दक्षिण पूर्व रेलवे यूपीएससी परीक्षा को लेकर दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय

02/10/2020

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

09/12/2021

दिल्ली जा रही कार फ्लाई ओवर से नीचे गिरी, एक ही परिवार के कई लोग घायल

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version