• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी वाक्य करता है राष्ट्र भाव को पैदा : योगी

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्र रक्षा को मूल धर्म मानकर पालन करें तो वर्तमान के साथ भविष्य को भी बेहतर किया जा सकता है। 1857 में महारानी ने अंग्रेजों की चूल्हें हिलाने का कार्य किया था। रानी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान को यहां के कथानकों में ओजपूर्ण तरीके से दर्शाया गया है। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी। उनका वाक्य ‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी राष्ट्र भाव को पैदा करता है।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में रक्षामंत्री के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथसिंह का मैं राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में पधारने पर सभी की ओर से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने इस कार्यक्रम में पधारने का कष्ट किया उसके लिए उनका धन्यवाद। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के 193 जन्मोत्सव को सेना और सरकार के समन्वय से राष्ट्र रक्षा समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झांसी की चर्चा वीरभूमि के रूप में है। महारानी लक्ष्मीबाई का यह 193 वां जन्मोत्सव है जिसे आमजन के साथ जोड़कर बेहतरी के साथ मनाया जा रहा है। यह अपने आप में बेहतर प्रयास है। राष्ट्र धर्म ही हमारा मूल धर्म है। इस भाव के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के इस अतुलनीय प्रयास के लिए आभार ज्ञापित करता हूं।

गरीबों को शीघ्र मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ : राजेन्द्र तिवारी

कहा कि तीन दिन तक चलने वाला यह पर्व अपने आप में अभिनव कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। 2019 में प्रधानमंत्री ने बुन्देलखण्ड को जो सौगातें दी थी उनसे बुंदेलखंड लगातार उमंग के साथ विकास के पथ पर बढ़ रहा है। डिफेंस कॉरिडोर उसी की कड़ी है। डिफेंस कॉरिडोर के दो नोड हैं, एक झांसी में दूसरा चित्रकूट में है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड की इकाई का भूमि पूजन प्रधानमंत्री के करकमलों से होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड को कभी सूखा कहा जाता था, आज सिंचाई की बड़ी योजनाएं साकार हो रहीं हैं। जिस गति से ‘हर घर जल योजना’ चल रही है। 2022 तक हर घर में जल होगा। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे भी तेजी से चल रहा है। यहां के विकास के साथ एक नए बुन्देलखण्ड के स्वप्न के साथ महारानी ने युद्ध किया था। वह भारत की वास्तविक स्वाधीनता को दर्शाता है। महारानी लक्ष्मीबाई की प्रेरणा हमेशा हमें मिलती रहेगी। अपने साढ़े 9 मिनट के भाषण में उन्होंने केवल बुंदेलखंड की उपलब्धि गिनाई। कार्यक्रम के बाद उन्होंने रक्षा मंत्री को विदा करने के बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को समय से पूरी तैयारी के निर्देश दिए।

Tags: cm yogi in jhansiJhansi newspolitical newsup news
Previous Post

गरीबों को शीघ्र मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ : राजेन्द्र तिवारी

Next Post

योगी के मंत्री बोले, अखिलेश जी सूरज को हथेली से नहीं ढका जा सकता

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Siddharth Nath

योगी के मंत्री बोले, अखिलेश जी सूरज को हथेली से नहीं ढका जा सकता

यह भी पढ़ें

Naval officer burnt alive

फिरौती के पैसे ना मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने नौसैनिक अधिकारी को जिंदा जलाया

07/02/2021
CM Yogi

नए संसद भवन का उद्घाटन ऐतिहासिक क्षण, विपक्षी दलों को शामिल होना चाहिए: सीएम योगी

25/05/2023

23 नवंबर को आंवला नवमी, जानें पौराणिक महत्व और पूजा विधि

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version