• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गन्ने के खेत में लगी आग, वृद्ध की जलकर मौत

Writer D by Writer D
18/11/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
fire

fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के राय पट्टी गांव में 60 वर्षीय वृद्ध की गन्ने के खेत में लगी आग से जलकर मौत हो गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने वृद्ध का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राय पट्टी गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध मुरली पुत्र सोमई ने बुधवार को अपरांत करीब 2ः30 बजे अपने खेत में धान की पराली को जलाया था। धान के खेत में जहां वृद्ध ने पराली जलाया था, उसी से सटा हुआ राय पट्टी निवासी विवेक सिंह का गन्ने का खेत भी है। अचानक पुआल जलते समय गन्ने के खेत में गिरी गन्ने की पत्तियों को भी अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते गन्ने के खेत में भी भीषण आग लग गई। गन्ने के खेत से उठती आग की लपटों को देख वृद्ध मुरली गन्ने में लगी आग को बुझाने में जुट गया। आग बुझाते समय वह भी आग की चपेट में आ गया और जान बचाकर भाग नहीं पाया तथा झुलस कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अग्निकांड की जानकारी फायर ब्रिगेड मिल्कीपुर सहित खंडासा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड मिल्कीपुर के हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश द्विवेदी, एफ एम चालक विकास चैधरी, कांस्टेबल मनोज कुमार, विवेक मौर्या, संदीप यादव, उदय शंकर पांडे ग्रामीणों के साथ जब तक गन्ने के खेत में लगी आग पर काबू पाते तब तक 8 बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया।

उधर सूचना के बाद खंडासा थाने के एसएसआई रामप्रकाश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने वृद्ध का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के बाद पोस्टमार्टम हेतु विधिक कार्यवाही शुरु कर दी।

Tags: ayodhya newsburnt alivecrime newsup news
Previous Post

विद्युत कार्य कर रहे दो भाईयों को लगा करंट, एक की मौत

Next Post

दुष्कर्म में विफल होने पर मौसेरे भाई ने की थी युवती की हत्या, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhado Month
Main Slider

कब से शुरू हो रहा भादो, जानें तिथि और इसका खास महत्व

19/08/2026
A PAC jawan saved a youth who was drowning in the Rapti River.
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में राप्ती नदी में डूब रहे युवक के लिए फरिश्ता बने पीएसी जवान, सकुशल बचाया

18/08/2026
CM Yogi
Main Slider

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

18/08/2026
Kalpeshwar Dham
Main Slider

कल्पेश्वर धाम में कुदरत का कहर, मलबे में दबा मंदिर परिसर

18/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले सैफई सिंडिकेट तक सीमित था प्रदेश का विकास : मुख्यमंत्री

18/08/2026
Next Post
rape

दुष्कर्म में विफल होने पर मौसेरे भाई ने की थी युवती की हत्या, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Swastika

स्वास्तिक बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, घर में होगी खुशहाली की एंट्री

17/02/2026
Earthquake

रूस के बाद यहां की डोली धरती, इतनी तीव्रता के लगे झटके

03/08/2025
CM Yogi

मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक : मुख्यमंत्री योगी

01/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version