• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुष्कर्म में विफल होने पर मौसेरे भाई ने की थी युवती की हत्या, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली में बैंकट हॉल में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुष्कर्म में विफल होने पर मौसेरे भाई ने युवती की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

दतावली गांव स्थित रेड कार्पेट बैंकट हॉल में सोमवार की रात दूल्हे की भांजी की हत्या कर दी गई थी। युवती का शव अर्द्धनग्न हालत में मिला था। उस कमरे में यूपी पुलिस का सिपाही रवि बालियान शराब के नशे में पाया गया। परिजनों ने उसे बुरी तरह से पीटकर पुलिस को सौंप दिया। सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गढ़ रोड पर जमा लगाकर हंगामा किया था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। कड़ी तहकीकात के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करके युवती के मौसेरे भाई विशाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस लाइन में बुधवार को प्रेस वार्ता में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि युवती की हत्या में उसके मौसेरे भाई को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपित ने बताया कि बहला-फुसलाकर युवती को कमरे में ले गया था। वहां पर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती का गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपित ने युवती को सेल्फी लेने के लिए कमरे में बुलाया था। वहां पर दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर युवती की हत्या कर दी,जबकि आरोपित सिपाही रवि बालियान बेकसूर निकला। पुलिस अधिकारियों को सिपाही ने बताया कि वह शराब के नशे में था और कमरे में सो गया था। दुल्हन के भाई के बुलावे पर वह शादी में आया था। दुल्हन का भाई शादी में व्यस्त था। उसके दो दोस्तों के साथ बैठकर सिपाही ने शराब पी और कमरे में सो गया।

बैंकट हॉल में नहीं मिला कोई सीसीटीवी

बैंकट हॉल में लगे सारे सीसीटीवी खराब मिले। पुलिस को जांच में उनसे कोई सुराग नहीं मिला। घटना के दो घंटे बाद तक युवती का मौसेरा भाई विशाल गायब रहा तो उससे पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया। हत्या करने के बाद आरोपित बाथरूम का दरवाजा बंद करके बाहर घूमने के लिए निकल गया था।

Tags: crime newsmerrut newsrape newsup news
Previous Post

गन्ने के खेत में लगी आग, वृद्ध की जलकर मौत

Next Post

अपने दिल का रखें ख़ास ख्याल, डाइट में शामिल करें ये हेल्थी फूड्स

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post

अपने दिल का रखें ख़ास ख्याल, डाइट में शामिल करें ये हेल्थी फूड्स

यह भी पढ़ें

Thousands of crores of rupees invested in AIIMS road projects in Haryana

गुरुग्राम में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, दक्षिण हरियाणा में एम्स सडक़ परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश

12/06/2026

योगी सरकार का कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान पर विशेष बल

16/04/2022
क्रेटा को टक्कर देने आ रही है महिंद्रा की नई SUV! कंपनी के नए प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार

क्रेटा को टक्कर देने आ रही है ये SUV! कंपनी के नए प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार

20/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version