• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीट साल्वर गैंग का सरगना पीके अपने बहनोई के साथ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नीट परीक्षा साल्वर गिरोह का सरगना पीके उर्फ प्रेम कुमार उर्फ नीलेश और उसके सहयोगी रिश्तेदार को पुलिस ने गुरूवार को आखिरकार सारनाथ से गिरफ्तार कर लिया।

लम्बे समय से पुलिस के साथ लुका-छिपी खेल रहे पीके पर बुधवार को ही पुलिस कमिश्नर ने उस पर इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया था। सरगना के बाद गिरोह के अन्य चिन्हित सदस्य भी शीघ्र गिरफ्तार होंगे।

प्रकरण का खुलासा पहली बार 12 सितम्बर को हुआ था। परीक्षा केन्द्र सारनाथ में बीएयचू की बीडीएस की एक छात्रा को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया था। इस धांधली में छात्रा की मां भी गिरफ्तार हुई थी। दोनों से लम्बी पूछताछ के बाद वाराणसी पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया था।

दोनों से मिली जानकारी के बाद केजीएमयू के एमबीबीएस के छात्र सहित तीन आरोपी गिरफ्त में आए। इनके पकड़े जाने के बाद से ही पीके फरार चल रहा था। वाराणसी की अदालत से इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी भी हुआ था।

नीलेश की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी की क्राइम ब्रांच की तीन टीमें सम्भावित ठिकाने बिहार, बंगाल व त्रिपुरा में दबिश दे रही थी। पीके के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। पुलिस से पूछताछ में पता चला कि सरगना पीके के पिता उद्योग विभाग से 1990 में रिटायर हुए और पटना में बस गया। पीके ने वहीं से पत्राचार कोर्स के जरिए स्नातक की परीक्षा पास किया था। वह अपने को डॉक्टर बताता है। अपने घर से डॉक्टर जैसे लिबास में ही निकलता था। सरगना के साथ पकड़ा गया रिश्तेदार उसका बहनोई रितेश है।

वित्तीय धोखाधड़ी व साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरुकता जरुरी : मुख्य सचिव

रितेश भी बिहार पटना का निवासी है। रितेश उर्फ सोनू बिहार सचिवालय में कार्य करता है। सचिवालय में कला संस्कृति एवं युवा विभाग में उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर वर्ष 2004 में नियुक्त हुआ था। पीके की बहन प्रिया डॉक्टर है। निलेश उर्फ पीके को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सेल, सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह (थानाध्यक्ष सारनाथ), सब इंस्पेक्टर सूरज तिवारी (प्रभारी सराय मोहना थाना सारनाथ) और उनकी टीम है।

Tags: crime newsneet solver gangup newsvaranasi news
Previous Post

पालीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के लिए 19 से फिर शुरू होगी काउंसिलिंग

Next Post

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #वीरदासइंसल्टहिन्दू, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #वीरदासइंसल्टहिन्दू, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Seema Haider

फिल्मों के बाद अब सीमा हैदर-सचिन को मिला नौकरी का ऑफर, कारोबारी 6-6 लाख का पैकेज देने को तैयार

01/08/2023
murder

मॉर्निंग वॉक पर निकले तेदेपा नेता की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

28/01/2021

61 एंड्रायड मोबाइल के साथ तीन चोर गिरफ्तार

14/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version