• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जज पर थानेदार-दरोगा ने तानी पिस्टल, वकीलों ने बचाई जान

Writer D by Writer D
18/11/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के ​मधुबनी जिले में एक जज पर थानेदार और दरोगा ने ही पिस्टल तान दी। मामला यहीं नहीं रुका। दोनों पुलिस अधिकारियों ने जज के चैंबर में घुसकर उनके साथ गालीगलौज और मारपीट भी की। मामला झंझारपुर व्यवहार न्यायालय का है।

घोघडीहा थाने में तैनात थानाध्यक्ष (SHO) गोपाल प्रसाद और दारोगा (SI) अभिमन्यु कुमार एक शिकायत पर चल रही सुनवाई को लेकर गुरुवार को जज अविनाश कुमार के सामने पेश हुए थे। सुनवाई के दौरान ही दोनों पुलिकर्मियों ने जज पर हमला कर दिया। फिलहाल घटना की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

इस पूरी घटना पर झंझारपुर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बलराम साह ने बताया कि हंगामा होते ही हम लोग जज के चैंबर में घुसे। हमने देखा कि SI अभिमन्यु कुमार जज अविनाश कुमार पर पिस्टल ताने हुए हैं, साथ ही गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी वकील और कोर्ट में रहने वाले पुलिसकर्मी आए और जज को सुरक्षित निकाला। वे डर से थर-थर कांप रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही SP-DSP सहित अन्य अधिकारी कोर्ट पहुंचे और जज के साथ बैठकर मामले की जानकारी ली। इस मामले में झंझारपुर बार एसोसिएशन ने दोनों पुलिस अधिकारियों के साथ ही मधुबनी SP पर भी कार्रवाई की मांग की है। उन्हें इस मामले में आरोपित किए जाने की मांग की गई है। बलराम साह का कहना है कि जब तक ऐसा नहीं होता है, झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में कामकाज स्थगित रहेगा।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर को खुद व्हील चेयर से स्मारक स्थल पर ले गए राजनाथ

SP डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि झंझारपुर न्यायालय के न्यायधीश और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

इन फैसलों से सुर्खियों में रहे जज अविनाश कुमार

जज अविनाश कुमार ने इसी साल सितंबर में लोकहा थाने के एक मामले में अनोखा आदेश दिया था। जज ने छेड़छाड़ के आरोपी ललन कुमार साफी को 6 महीने महिलाओं के कपड़े मुफ्त में धोने और आयरन करने की शर्त पर रेगुलर बेल दी थी।

एक अन्य मामले में शिक्षक को पहली क्लास से 5वीं तक के गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने की शर्त पर जमानत दी थी।

जज अविनाश कुमार की कोर्ट ने भैरव स्थान थाने में दर्ज एक FIR में पॉक्सो एवं बाल विवाह अधिनियम 2006 नहीं लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार को 14 जुलाई 2021 को एक साथ पत्र जारी किया था। इसमें मधुबनी SP, झंझारपुर DSP और भैरव स्थान थाना के अलावा व्यवहार न्यायालय के एक अधिकारी पर सवाल खड़े किए थे। उनको कानून की जानकारी नहीं होने की बात कही थी।

Tags: bihar newscrime newsjudge avinash kumarmadhubani newsNational news
Previous Post

रिटायर्ड ब्रिगेडियर को खुद व्हील चेयर से स्मारक स्थल पर ले गए राजनाथ

Next Post

पत्नी की हत्या कर बेटी के साथ किया था 3 बार रेप, कोर्ट ने हैवान को दी खौफनाक सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
DMK leader Udhayanidhi Stalin arrested.
Main Slider

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तमिलनाडु में सियासी बवाल

04/08/2026
Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
Next Post

पत्नी की हत्या कर बेटी के साथ किया था 3 बार रेप, कोर्ट ने हैवान को दी खौफनाक सजा

यह भी पढ़ें

terrace garden

इस तरह सजाए अपना टेरेस गार्डन, घर की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

10/11/2025
The entire family was found dead

बिल्डिंग से गिरकर युवक की मौत, शव की शिनाख्त नहीं

24/12/2022
Zelensky

Ukraine-Russia War: समझौते के लिए जेलेंस्की ने पुतिन के सामने रखी दो शर्तें

28/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version