Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमजौनपुर

चचेरे भाई ने की दो सगी बहनों की धारदार हथियार से की हत्या

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में शौचालय बनाने के विवाद में चचेरे भाई ने गुरुवार को दो सगी बहनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी ।

पुलिस ने बताया कि कुकरियाव गांव में शिवशंकर पांडेय और अपने भाई रमाशंकर के साथ काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। गुरुवार सुबह घर से तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर रमाशंकर पांडेय शौचालय का निर्माण करा रहे थे। जानकारी होने पर पहुंचे शिवशंकर ने इसका विरोध किया।

देखते ही देखते ही देखते दोनों भाइयों के परिवारों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। रमाशंकर पांडेय के बेटे आशीष पांडेय ने गड़ासे से हमलाकर शिवशंकर की बेटी पूर्णिमा पांडेय (25) और अंतिमा पांडेय (21) की हत्या कर दी और फरार हो गया।

दो हत्याओं के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button