Main Sliderक्राइमराष्ट्रीय

घर के बाहर TMC नेता की गोली मारकर आरोप

दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना अंतर्गत निकारीघाटा इलाके में शनिवार शाम स्थानीय तृणमूल अध्यक्ष को उनके घर के सामने ही बदमाशों ने गोली मार दी। रविवार तड़के तृणमूल नेता की मौत हो गई।

तृणमूल नेता महरम शेख को छह माह पहले भी गोली मारी गई थी। तब वे गोली लगने से घायल हो गये थे। हमले की इस दूसरी घटना में उनकी मौत हो गयी। महरम शेख के परिवार वालों का कहना है कि शनिवार शाम सात बजे के करीब कुछ बदमाश मोटरबाइक पर आए और उन पर फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में महरम जमीन पर गिर पड़े।

उन्हें रक्तरंजित हालत में कैनिंग महकमा अस्पताल ले जाया गया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने महरम शेख को एसएमकेएस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार तड़के उनकी मौत हो गई है।

अगर जरूरत पड़ी तो फिर बनाएंगे कृषि कानून : कलराज

तृणमूल कांग्रेस के राज्य सह सचिव शौकत मोल्ला ने कहा कि महरम शेख पार्टी के सक्रिय नेता थे। इस घटना के बारे में तृणमूल ने विरोधी दलों पर आरोप लगाया है।

दूसरी ओर स्थानीय भाजपा नेताओं ने घटना को तृणमूल कांग्रेस का ही अंदरूनी दलीय विवाद बताया है। इस मामले पर इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button