• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का बड़ा कदम, पाकिस्तान से आए 63 बंगाली हिंदू परिवारों का कराया पुनर्वास

Writer D by Writer D
22/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बंगाली हिन्दुओं को कानपुर देहात में बसाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लगभग 63 परिवारों को जनपद में बसाने के लिए जगह भी देख ली गई है। रविवार को जनपद पहुंचे अपर मुख्य सचिव पंचायती राज एवं ग्राम विकास मनोज सिंह ने रसूलाबाद क्षेत्र के भैसाया गांव पहुंच कर जायजा भी लिया था। उन्होंने सभी परिवारों को हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया है। जिससे वहां बसने वाले सभी परिवार खुश हैं और सरकार का धन्यवाद दे रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय सोच के चलते 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से आए 63 हिन्दू बंगाली परिवारों को पुनर्वास करने के लिए रसूलाबाद के ग्राम भैसाया में सरकार द्वारा इन परिवारों को खेती व आवास के लिए भूमि आवंटन की कार्रवाई जोरों से शुरू कर दी गई।

शासन के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों व जनपद के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ मौके पर आकर भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर इन परिवारों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

जो परिवार रहने आने वाले हैं उन्होंने बताया कि इससे पहले वह मेरठ हस्तिनापुर में पुनर्वासित कराकर मदन सूत मिल में नौकरी कर रहे थे। लेकिन 1984 में यह मिल बंद हो जाने के कारण इन परिवारों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस समस्या के निराकरण के लिए गत बुधवार को मुख्यमंत्री अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास कर रसूलाबाद के भैंसाया में पुनर्वास कराने का निर्णय हो गया।

जन्मदिन पर सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, उत्साह से लबरेज हुए कार्यकर्ता

तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुनर्वास विभाग के नाम उपलब्ध भूमि 121,41 हेक्टेयर भूमिप्रस्तावित पुनर्वास योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

रसूलाबाद के ग्राम भैंसाया में पुनर्वासित 63 हिंदू बंगाली परिवारों को शासन द्वारा कृषि कार्य हेतु प्रति परिवार दो एकड़ भूमि आवास के लिए प्रति परिवार 200 वर्ग गज आवास निर्माण के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना से 120,000 भूमि सुधार व सिंचाई सुविधा आवश्यकतानुसार मनरेगा के अंतर्गत क्रियान्वित किया जाएगा। दो एकड़ एवं 200 वर्ग गज भूमि 01 रुपये पर लीज रेंट पर प्रथम 30 वर्ष के लिए पट्टे पर दी जाएगी यह पट्टा अधिकतम दो बार तीस-तीस वर्ष के लिए नवीनीकरण के साथ अधिकतम 90 वर्ष तक के लिए रिन्यू किया जाएगा।

मेरठ के हस्तिनापुर से पुनर्वास किए गए रविंद्र नाथ विश्वास व संतराम सरकार ने आज मौके पर आकर आवास की जगह देखी तो वह प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा हमारे लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान स्वरूप हैं जिन्होंने हम लोगों की कष्ट दाई समस्या को देखते हुए हम लोगों को यहां पर पुनर्वासित कराकर भूमि व आवास दिए, इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

Tags: cm yoigkanpur newsup newsYogi News
Previous Post

जन्मदिन पर सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, उत्साह से लबरेज हुए कार्यकर्ता

Next Post

परमबीर सिंह को मुंबई आने में लगता है डर, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

परमबीर सिंह को मुंबई आने में लगता है डर, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

Rupesh Srivastava

CBI के DSP को ट्रक से कुचलने की कोशिश, ड्राइवर की मौत

13/08/2022
hoop shoot

इस जगह पर सब्जी खरीदने के लिए बैंक से लेना पड़ सकता है लोन

15/09/2020
Rain

दिल्ली में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश

18/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version