• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर में गरजे योगी, बोले- माफिया भयभीत हैं और उनके आका बेचैन

Writer D by Writer D
22/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव बड़ा रोचक व महत्वपूर्ण होने जा रहा है। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य का चुनाव स्वाभाविक रूप से देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु होगा। इस चुनाव में एक तरफ देश के आन-बान-शान की रक्षा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नेतृत्व है तो दूसरी तरफ भारत को अपमानित करने वाले, जनता के हक पर डकैती डालने वाले, आतंकवाद समर्थक जिन्नावादी हैं। परिणाम दुनिया देखना चाहेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो कहा गया, उसे पूरा कर दिखाया गया है। मोदी ने नामुमकिन को भी मुमकिन बनाकर दिखाया। अब तो सबकी जुबान पर है कि मोदी हैं तो मुमकिन है। यही वजह है कि 2014 से बड़ा समर्थन 2017 और 2019 में मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 सालों तक एक ही बात होती थी कि जनता के लिए भेजा गया सौ रुपया पहुंचते-पहुंचते 15 ही रह जाता है लेकिन आज सौ का सौ रुपया सीधे जनता तक पहुंचता है।

उत्तराखंड के चंहुमुखी विकास के लिए निरंतर जनसंवाद किया जा रहा : मुख्यमंत्री धामी

योगी ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की तरफ से दिया गया मंत्र “सेवा ही संगठन” सर्वोपरि है। कोरोना संकट में जब सारे विपक्षी नेता होम आइसोलेशन में थे, तब इसी मंत्र का अनुसरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के लिए भोजन, जांच, इलाज आदि की सेवा की। उन्होंने कहा कि दंगों के लिए कुख्यात यूपी में माफिया की घिग्घी बंध गई है। सत्ता के संरक्षण में जमीन कब्जा करने वालों पर सरकार का बुल्डोजर चल रहा है। सम्पति जब्त कर उसे विकास में लगाया जा रहा है। यह मजबूत इरादों की सरकार है और यही वजह है कि साढ़े चार सालों में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। माफिया भयभीत हैं तो उनके सरपरस्त नेता भी बेचैन और परेशान हैं।

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के नेतृत्व में 500 वर्षों के श्रीराम मंदिर आंदोलन को निर्णायक मुकाम मिलने और भव्य मंदिर निर्माण शुरू होने का स्मरण कराने के साथ ही गोरखपुर में एम्स की स्थापना और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर सलेशलिटी ब्लॉक में योगदान की चर्चा कर उनका आभार जताया।

Tags: cm yogi in gorakhpurgorakhpur newsup news
Previous Post

आज़म खान की बढ़ी मुश्किलें, जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में आरोप तय

Next Post

प्रदेश में अब तक 6.63 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Wheat procurement will start in the state from Monday

प्रदेश में अब तक 6.63 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

यह भी पढ़ें

संघर्ष विराम का उल्लंघन

नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद

30/08/2020

कोविड से लड़ने को यूपी सतर्क, हर परिस्थिति के लिए बन रही रणनीति

29/12/2021
Shani Trayodashi

आज करें ये काम, शनिदेव चमका देंगे किस्मत

04/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version