• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमजोरी के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स भी 745 अंक लुढ़का

Writer D by Writer D
23/11/2021
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोमवार की जबरदस्त गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज एक बार फिर कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी भी हुई। लेकिन बाजार में बिकवाली का दबाव अभी भी बना हुआ है। इस रिकवरी के कारण बाजार शुरुआती कारोबार के न्यूनतम स्तर से काफी ऊपर आकर कारोबार कर रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 481.94 अंक की गिरावट के साथ 57,983.95 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 747.55 अंक की गिरावट के साथ 57,718.34 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस जोरदार गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी का दौर शुरू हो गया, जिसके कारण सेंसेक्स कुलांचे भरते हुए ऊपर चढ़ने लगा। आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स ने खरीदारी के बल पर जबरदस्त रिकवरी की और पहले सत्र के न्यूनतम स्तर से 671.90 अंक की छलांग लगाकर 58,390.24 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनता हुआ नजर आया, जिसके करण सेंसेक्स में दोबारा गिरावट की शुरुआत हो गई। खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे सेंसेक्स 133.73 अंक की कमजोरी के साथ 58,332.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 134.80 अंक की कमजोरी के साथ 17,281.75 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 200 अंक से अधिक लुढ़क कर 17,216.10 अंक के स्तर तक गिर गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई खरीदारी ने निफ्टी में जान फूंक दी। इस खरीदारी के बल पर निफ्टी आधे घंटे के कारोबार में ही रिकवरी करते हुए हरे निशान में 17,419.35 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि कुछ ही देर में बिकवाली के दबाव में निफ्टी एक बार फिर गिरकर लाल निशान में पहुंच गया। खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे निफ्टी 10.40 अंक की कमजोरी के साथ 17,406.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 1170.12 अंक की कमजोरी के साथ 58,465.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 348.25 अंक की गिरावट के साथ 17,416.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता, जानें आज के रेट

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 224.75 अंक की गिरावट और 0.38 प्रतिशत की मंदी के साथ 58,214.14 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 1.58 प्रतिशत की कमजोरी और 275.65 अंक की गिरावट के साथ 17,141.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता, जानें आज के रेट

Next Post

सीएम योगी ने सभी पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post

सीएम योगी ने सभी पुलिसकर्मियों को 'पुलिस झंडा दिवस' की दी बधाई

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

‘धाकड़ हरियणा की धाक बनाए रखें…’, UPSC में चयनित अभ्यर्थियों से बोलें सीएम सैनी

15/07/2024
Arrested

सत्तर लाख की ठगी का आरोपित गिरफ्तार

24/07/2022
Ranil Wickremesinghe

Sri Lanka Crisis: पहले राष्ट्रपति भागे, अब प्रधानमंत्री ने भी दिया इस्तीफा

09/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version