• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमन हत्याकांड: 8 नाबालिग साथी गिरफ्तार, हमीरपुर क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, हमीरपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनपद बांदा के बहुचर्चित अमन त्रिपाठी हत्याकांड का हमीरपुर क्राइम ब्रांच ने खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल मृतक अमन के 08 नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मृतक के माता पिता द्वारा पिछले 03 दिनों से अशोक लाट में अनशन किया जा रहा है।

गुरुवार को हमीरपुर क्राइम ब्रांच के क्षेत्राधिकारी सदर विवेक यादव ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले की विवेचना शुरू में बांदा पुलिस द्वारा की गई। बाद में वादी की मांग पर यह जांच हमीरपुर क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित की गई थी।जिसके तहत नए सिरे से विवेचना की गई। क्राइम रीक्रिएशन भी कराया और इसके बाद इसमें धारा 304, 201,109 और 34 एक्ट के तहत अपराध कारित पाया गया और इस सिलसिले में सम्राट और उसके साथ साथियों को गिरफ्तार किया गया। चूंकि सभी आरोपी नाबालिग है इसलिए उनका नाम नहीं दिया जा रहा है।

शहर के बंगाली पुरा निवासी भाजपा नेता संजय त्रिपाठी के 14 वर्षीय पुत्र अमन का शव कनवारा गांव के पास केन नदी में 11 अक्टूबर को मिला था। वह दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। 12 अक्टूबर को पिता संजय ने शहर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, हालांकि पुलिस इसे डूब कर मरने की घटना बताती रही।

तब अमन के माता पिता की मांग पर पुलिस महानिरीक्षक ने हमीरपुर क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी थी। इस बीच जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तमाम गड़बड़ी पाई गई थी। तब पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मेडिको लीगल सेल की जांच में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर 23 नवम्बर को अशोक लाट पर बेटे की अस्थियां रखकर अनशन शुरू कर दिया था। जिससे सत्ता पक्ष में खलबली मच गई।

इधर, अनशन में बैठे मृतक अमन के माता-पिता के समर्थन में सभी राजनीतिक दल व अन्य संगठन भी सामने आ गए और हत्याकांड को दबाने के लिए सत्ता पक्ष पर आरोप लगाने लगे, जिससे सत्ता पक्ष दबाव में आया और आनन-फानन में जांच में तेजी लाते हुए हत्याकांड में शामिल आठ आरोपी नाबालिग छात्राओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Tags: crime newsHamirpur newsup news
Previous Post

सीएम पुष्कर ने हॉस्पिटल में भर्ती कर्नल हरेंद्र सिंह रावत का जाना हाल

Next Post

कर्ज नहीं चुकाने पर युवक को बनाया बंधक, पेट्रोल डालकर जलाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
fire

कर्ज नहीं चुकाने पर युवक को बनाया बंधक, पेट्रोल डालकर जलाया

यह भी पढ़ें

suicide

विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों का प्रताडित करने का आरोप

22/03/2021
Shanaya Kapoor

डेब्यू से पहले शनाया कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए इतने लाख फॉलोअर्स, फैंस को कहा शुक्रिया

24/03/2021
R Rajesh

विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

09/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version