Main Sliderउत्तर प्रदेशबुलंदशहर

होटल में देह व्यापार मामले में दरोगा लाइन हाजिर व दो सिपाही निलंबित

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर स्थित एक होटल में देह व्यापार चलाये जाने की शिकायत ,जांच में सही पाये जाने के बाद हलका इंचार्ज दरोगा को लाइन हाजिर और थाने में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रविवार का यह जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर अनूप शहर पुलिस ने कस्बा स्थित एक होटल एवं रेस्टोरेंट में छापा मारकर चार अलग-अलग कमरों से चार युवक और चार युवतियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने पकड़े गए युवक युवतियों समेत होटल के संचालक होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी कुल 11 लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच डिबाई की क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा को सौंपी गई।

एसएसपी ने बताया कि होटल में चल रहा देह व्यापार पुलिस के संरक्षण में चलने की शिकायत मिलने पर इसकी जांच अनूप शहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद त्रिपाठी से कराई गई । प्रथम दृष्टया जांच में शिकायत सही मिलने पर थाने में तैनात आरक्षी विनोद गिरी और आरक्षी रवि कांत को निलंबित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि हलका इंचार्ज दरोगा बहादुर सिंह ने भी जानकारी होने पर भी इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी और ना ही स्वयं कोई कार्रवाई की इस आधार पर दरोगा बहादुर सिंह को तत्काल प्रभाव से थाने से हटाकर लाइन हाजिर किया गया। पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बजरंगबली चौरसिया को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button