• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार ने व्यापारियों को भय मुक्त माहौल दिया है : आशुतोष टंडन

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हरदोई
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने गुरुवार को कहा कि व्यापारी ने हमेशा देने का काम किया है। बस उसकी एक ही लालसा रहती है कि उसे भय मुक्त और शांति व्यवस्था एवं कानून का पालन जैसा माहौल बना रहे। व्यापारी वर्ग ने पिछली सरकारों का माफिया माहौल देखकर ही भाजपा को प्रदेश में वोट दिया था और आने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री योगी का पांच साल का भय मुक्त माहौल देखकर उसके साथ चलने को तैयार है।

भाजपा सरकार की व्यापारियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही जिनसे लाखों व्यापारियों को लाभ पहुंच रहा है। प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति व्यापारियों और कारखानों और जनता को मिल रही है। प्रदेश में चल रही विकास की योजनाओं में भाजपा सरकार ने पिछली सभी सरकारों को पीछे छोड़ दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास की योजनाओं को पायदान पर खड़े अन्तिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया। भारत आज विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि जब तक नरेश है, वैश्य बिरादरी का बच्चा-बच्चा भाजपा के साथ है। भाजपा की सरकार ने माफियाओं को जमीदोज कर व्यापारियों और जनता को भय मुक्त वातावरण दिया। नरेश अग्रवाल बोले कि जब वैश्य बाजार में और ब्राह्मण चौराहे पर जिस पार्टी की चर्चा करने लगे समझ लीजिए सरकार उसी की बनने वाली है। जबकि भाजपा के साथ तो सभी जाति अगड़े, पिछड़े, दलित एवं सभी वर्ग के लोग खड़े हैं।

उप्र में पहली बार गुण्डों-बदमाशों को अपनी जगह पता चली : स्वतंत्र देव

जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि पिछली सरकारों में माफिया गुंडा टैक्स वसूलते थे पर भाजपा सरकार ने यह प्रथा और उसके सिरमौर को जेल पहुंचा दिया। कानून का राज कायम हुआ।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता आर्य द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री महेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने भी संबोधित किया।

Tags: Ashutosh TandonHardoi newsnaresh agarwalup news
Previous Post

उप्र में पहली बार गुण्डों-बदमाशों को अपनी जगह पता चली : स्वतंत्र देव

Next Post

चक्रवात ‘जावेद’ पर पीएम मोदी ने की बैठक, तैयारियों का लिया जायजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post

चक्रवात 'जावेद' पर पीएम मोदी ने की बैठक, तैयारियों का लिया जायजा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Multani Mitti

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Budget

Budget 2023: इन शब्दों का मतलब जानकर बजट समझना हो जाएगा बेहद आसान

26/01/2023
TIME released the list of influential leaders

TIME की प्रभावशाली नेताओं की लिस्ट में युनूस को मिली जगह, सूची में एक भी भारतीय नहीं

17/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version