• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार की तेज शुरुआत, सेंसेक्स ने भी दिखाई छलांग

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख बनता हुआ नजर आ रहा है। प्री ओपनिंग सेशन में गिरावट का संकेत देने के बावजूद आज कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों सूचकांक शुरुआती कारोबार में मजबूती का प्रदर्शन करते हुए लगातार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि बाजार में लगातार तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ऊपर-नीचे की गति बनाए हुए हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 94.29 अंक की मजबूती के साथ 58 हजार,555.58 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। कारोबार शुरू होते ही बाजार में खरीदारी का जोर शुरू हो गया, जिसके कारण सेंसेक्स शुरुआती मिनट में ही उछलकर 58,717 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके तुरंत बाद बिकवाली भी होने लगी, जिसने सूचकांक को 58 हजार ,644.31 अंक के स्तर पर गिरा दिया।

आज शुरुआती कारोबार में ही लिवालों और बिकवालों के बीच जोरदार मोर्चाबंदी नजर आई। क्योंकि बिकवाली के तुरंत बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और सेंसेक्स को 58 हजार,757.09 अंक के स्तर तक उछाल दिया। सेंसेक्स की ये उछाल भी कायम नहीं रह सकी और शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स दोबारा गिरकर 58 हजार,512.47 अंक के स्तर पर आ गया। धीरे धीरे ये गिरावट बढ़ती हुई ही नजर आ रही है। बाजार में खरीद बिक्री का दौर लगातार जारी है। लिवाली बढ़ने पर सेंसेक्स में तेजी आ रही है, वहीं बिकवाली का दबाव बनते ही ये सूचकांक नीचे की ओर गोता लगाने लगता है। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती आधे घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 9:45 बजे सेंसेक्स की बढ़त सिर्फ 34.41 अंक की रह गई थी। जिसके कारण ये सूचकांक 28 हजार,495.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ये बड़े खिलाड़ी

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी आज 23.25 की बढ़त के साथ 17 हजार,424.90 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी खरीद बिक्री का दौर शुरू हो गया। कभी बाजार में खरीदार हावी होते, तो कभी बिकवाली का जोर बढ़ जाता। खरीदारों के हावी होते ही निफ्टी में तेजी आ जाती, तो बिकवाली का दबाव बढ़ते ही निफ्टी में गिरावट का रुख बनने लगता। शेयर बाजार में लिवाली और बिकवाली दोनों लगातार हावी होने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण निफ्टी की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती आधे घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 9:45 बजे निफ्टी 18.85 अंक की मजबूती के साथ 17 हजार,417.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज शुक्रवार को प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 52.45 अंक की नरमी और 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58 हजार, 408.84 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी और 36 अंक की मंदी के साथ 17 हजार,365.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 776.50 अंक की मजबूती के साथ 58 हजार, 461.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 234.75 अंक उछलकर 17 हजार,401.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ये बड़े खिलाड़ी

Next Post

TET पेपर लीक मामले में STF का बड़ा खुलासा, छात्रों से टाइप कराया पेपर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं, CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

17/06/2026
Former BJP district panchayat vice president burnt alive in car
Main Slider

छत्तीसगढ़: कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को कार में जिंदा जलाया ,भाई की भी मौत

17/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

17/06/2026
Sarva Pitru Amavasya
Main Slider

दान करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

16/06/2026
Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Next Post
UPTET paper leak

TET पेपर लीक मामले में STF का बड़ा खुलासा, छात्रों से टाइप कराया पेपर

यह भी पढ़ें

आंखों की रोशनी के लिए करें इस ऑइल का इस्तेमाल

07/09/2025
kisan protest

Kisan Protest : पलवल में दिल्ली कूच के लिए अड़े किसानों ने किया हंगामा

06/12/2020
Divya Mittal

निलंबित ASP दिव्या मित्तल जमानत के बाद ही जेल के बाहर से फिर से गिरफ्तार

02/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version