• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गलती से भी न करें ये काम

Writer D by Writer D
04/12/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Surya Grahan

surya grahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगेगा। ये ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। सूर्यग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव प्रकृति, जीव-जंतु और मनुष्यों पर भी पड़ते हैं। यही वजह है कि ज्योतिषी ग्रहणकाल के दौरान कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। सनातन महर्षियों के अनुसार, ग्रहणकाल को शेषनाग की हलचल माना जाता है और इससे हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। आइए बताते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के समय क्या करें और क्या नहीं…..

यहां दिखेगा ग्रहण

सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को लगने जा रहा है, जो अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा।  ज्योतिष के अनुसार, भले ही ग्रहण में सूतक के नियम मान्य नहीं होंगे। लेकिन सूर्य ग्रहण का कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य होता है। इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपको बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना है ?

सूर्य ग्रहण पर न करें ये काम

सूर्य ग्रहण के दौरान अत्यधिक शारीरिक मेहनत से बचने की सलाह दी जाती है। गहन मानसिक कार्यों से भी दूरी रखें।

ग्रहण के दौरान अग्निकर्म और मशीनरी का प्रयोग ग्रहणकाल के दौरान वर्जित माना जाता है।

आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए। इसे देखने के लिए विशेष रूप से बनाए गए चश्मों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करना वर्जित माना गया है।

सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम आरंभ न करें और ना ही मांगलिक कार्य करें।

नाखून काटना, कंघी करना वर्जित माना गया है।

ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।

ग्रहण से पहले पके हुए भोजन में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें।

सूर्य ग्रहण में क्या करें

जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य देव की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो, उन्हें ग्रहणकाल के दौरान सूर्य देव की शांति करनी चाहिए। ग्रहण काल के दौरान भजन-कीर्तन और जप के माध्यम से ईश्वर को याद करने की सलाह दी जाती है।

सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान शिव के किसी भी मंत्र का जाप करना लाभकारी साबित होता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य देव की आराधना करना सर्वाधिक उपयुक्त होता है।

ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें।

ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की सफाई करें।

घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

ग्रहण के दौरान अपना मन धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन और ईश्वर के प्रति लगाना चाहिए।

Tags: bad effect of surya grahansurya grahansurya grahan 2021surya grahan timings
Previous Post

मामूली बात पर वृद्धा को उतारा था मौत के घाट

Next Post

आज है सूर्य ग्रहण, इन राशियों को हो सकता है नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Main Slider

27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का तीसरा सत्र

13/10/2026
Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
Next Post

आज है सूर्य ग्रहण, इन राशियों को हो सकता है नुकसान

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

25/01/2023
Sunil Holkar

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर का हुआ निधन, 40 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

14/01/2023

प्रोड्यूसर बी.के. मोदी की वेब सीरीज जल्द रिलीज होगी डिज्नी हॉटस्टार पर

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version