Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबांदा

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छेड़खानी का आरोप लगने से था क्षुब्ध

बांदा जनपद के देहात कोतवाली अंतर्गत एक आशाकर्मी द्वारा किसान के खिलाफ थाने में शिकायत करने से परेशान होकर उक्त किसान ने आत्महत्या कर ली।

घटना शनिवार को देहात कोतवाली अंतर्गत ग्राम पथरी में हुई। उक्त गांव के निवासी मातादीन (45) पुत्र स्व. मिठुआ के घर में पत्नी के 1 साल पहले डिलीवरी हुई थी। जिसमें आशा ने कुछ पैसा मातादीन से मांगा था। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। एक माह पहले फिर इसी पर लेनदेन को लेकर आशा और किसान के बीच नोकझोंक हुई थी। जिससे आशा ने थाने में छेड़खानी की शिकायत की थी।

इस मामले में पुलिस के डर से किसान ने आशा से समझौता कर लिया था और कुछ पैसा भी दिया था, लेकिन आशा ने शिकायत वापस नहीं ली। जिससे परेशान होकर मातादीन ने शनिवार को घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में साफी के सहारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस बारे में जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई जागेश्वर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आशा की शिकायत थाने में की जाएगी। इस बारे में देहात कोतवाली इंचार्जं ने बताया कि उनके संज्ञान में नहीं है कि आशा ने थाने में कब शिकायत दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button