• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक के ऐलान के बाद कान्हा की नगरी बनी छावनी

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा में 6 दिसंबर को शाही ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक के ऐलान से माहौल गर्मा गया है। इस जानकारी के बाद शहर में प्रशासन ने धारा-144 लगा दी है। मस्जिद और उसके आसपास उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी के जवान और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

मस्जिद की तरफ जाने वाले हर शख्स का पहले पहचान पत्र चेक किया जा रहा है, फिर उसकी बकायदा तलाशी ली जा रही है। उसके बाद ही मस्जिद की तरफ जाने दिया जा रहा है। मथुरा पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रख रही है।

एसएसपी मथुरा के मुताबिक, अब तक सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने पर शहर के गोविंदनगर और कोतवाली पुलिस थाने में 4 अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। हमारी टीम सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान और शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के आसपास गाड़ियों की आवाजाही बाधित रहेगी। बकायदा इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

शाही ईदगाह मस्जिद की तरफ जाने वाले एंट्री प्वाइंट की सुरक्षा की जिम्मेदारी मथुरा के सीओ सिटी को दी गई है। सीओ अभिषेक तिवारी का कहना है कि हमने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था यहां पर तैनात की है। ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। हमारी कोशिश है कि कोई भी असामाजिक तत्व यहां कोई हरकत न कर सके। इसके अलावा हमने शनिवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल भी की थी, जिसमें दंगा निरोधक दस्ता की तैयारी देखी गई। सुरक्षा के मद्देनजर मथुरा के हर मेन प्वाइंट पर फोर्स की तैनाती गई है।

दिल्ली में भी मिला Omicron वेरिएंट का पहला मरीज, LNJP में भर्ती

बता दें कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में चार हिंदूवादी संगठनों- अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास, नारायणी सेना और श्रीकृष्ण मुक्ति दल ने शाही ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक कार्यक्रम का ऐलान किया है। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने प्रशासन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत मांगी है। हालांकि, प्रशासन ने इन संगठनों को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Tags: 6 decemberIdgah Masjidmathura newsup newsvrindavan news
Previous Post

दिल्ली में भी मिला Omicron वेरिएंट का पहला मरीज, LNJP में भर्ती

Next Post

आज फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
weather

आज फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें

श्रेनु पारिख

कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौटीं ‘इश्कबाज’ एक्ट्रेस श्रेनु पारिख

21/07/2020
jacqueline fernandez

जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की टॉपलेस फोटो

24/11/2020
Haji Wasi arrested

कानपुर हिंसा: बिल्डर हाजी वसी लखनऊ से गिरफ्तार, क्राउड फंडिंग का है आरोप

05/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version