• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री पुष्कर ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2021 के शुभारंभ पर की घोषणाएं

Writer D by Writer D
08/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ- 2021 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तर, जिला स्तर और विकास खण्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंगल दलों को वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड प्रदान किए। खेल महाकुंभ में तीन आयुवर्ग अण्डर-14, अण्डर-17 और अण्डर 21 में बालक एवं बालिकाओं की कुल 12 खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खेल महाकुंभ-2021 में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को नई खेल नीति के अनुसार सभी सुविधाएं अनुमन्य कराई जाएंगी। पीआरडी स्वयं सेवकों को भी होमगार्ड जवानों की भांति प्रतिदिन 70 रुपये मानदेय बढ़ाया जाएगा। पीआरडी स्वयं सेवकों को सामाजिक सुरक्षा बीमा का लाभ दिया जाएगा और पीआरडी स्वयं सेवक की ड्यूटी के दौरान मुत्यु होने पर उनके आश्रितों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। पीआरडी स्वयं सेवकों को प्रत्येक वर्ष 300 दिन का कार्य दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों से कहा कि खेलों का महत्व हमारे जीवन में सूर्य के उस प्रकाश की भांति हैं, जो अपनी पहली किरण के साथ अंधकार को मिटाता है। खिलाड़ियों में समयबद्धता, धैर्य एवं अनुशासन बनाने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उद्देश्य की प्राप्ति के लिए

विकल्प रहित संकल्प का होना जरूरी है-

मुख्यमंत्री ने खेल के क्षेत्र में अपने बचपन की यादों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए समय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जीवन में समय का सदुपयोग बहुत जरूरी है। समय कभी वापस लौटकर नहीं आता। उन्होंने कहा कि अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विकल्प रहित संकल्प का होना जरूरी है। यदि मन में उत्साह हो तो, कार्य के प्रति ऊर्जा स्वतः ही आ जाती है। उन्होंने प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का उदाहरण देते हुए कहा कि ध्यानचंद की खेल भावना और देश के प्रति समर्पण जग जाहिर है।

नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा-

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति-2021 लागू की गई है। खेल नीति में खिलाड़ियों के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खिलाड़ियों के नियोजन, सामान्य आहार के साथ-साथ बेहतर डाइट की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए रोज़गार के अवसर तथा सम्बंधित पूर्ण सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। राज्य के हर ग्राम पंचायत में ’स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड’ योजना के अन्तर्गत ओपन जिम खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता : सीएम धामी

ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना कटारिया को राज्य ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय विकास दल के युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों को स्वावलम्बन हेतु 6 माह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड खेल प्रदेश के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

सचिव खेल को निर्देश, जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में-

मुख्यमंत्री ने सचिव खेल को निर्देश दिये कि खेल विभाग के पहले कराए गए सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए की कार्य की गुणवत्ता के प्रति कोई लापरवाही न हो। कार्य के प्रति लापरवाही दिखाने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ग्राम से राज्य स्तर की प्रतिभाओं को खोजा रहा: खेल मंत्री-

खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल महाकुंभ के आयोजन से खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म मिल रहा है। ग्राम स्तर से राज्य स्तर तक खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को खोजा रहा है। राज्य की नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर सचिव खेल दीपेन्द्र चौधरी, खेल निदेशक जी.एस. रावत, खेल, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के अधिकारी और खेल महाकुंभ 2021 में प्रतिभाग करने वाले सभी जनपदों के खिलाड़ी मौजूद थे।

Tags: Uttrakhand News
Previous Post

शादी से पहले घायल हुई अंकिता लोखंडे, डॉक्टर ने कही ये बात

Next Post

CDS बिपिन रावत का निधन, हेलीकाप्टर क्रैश में पत्नी समेत 13 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Uttarakhand Gaurav Puraskar

CDS बिपिन रावत का निधन, हेलीकाप्टर क्रैश में पत्नी समेत 13 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Kajal Aggarwal

काजल अग्रवाल ने दिखाई अपने लाडले की पहली झलक

08/05/2022
pm modi

अधिकार प्राप्त समूहों से प्रधानमंत्री ने की बैठक, दिए उचित निर्देश

01/05/2021
Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण ने बनाया रिकॉर्ड, लगातार 7 बार बजट पेश करने वालीं बनी पहली वित्त मंत्री

23/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version