• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की अहम भूमिका : सीईओ सौजन्या

Writer D by Writer D
08/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंगलवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड एवं सूचना विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी  सौजन्या, महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान एवं मुख्य वक्ता प्रो.डॉ. सुभाष गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी  सौजन्या ने कहा कि मीडिया कार्यशाला का आयोजन आगामी निर्वाचन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 सम्पन्न हो चुका है। शीघ्र ही निर्वाचन आयोग इलैक्टरोल का प्रकाशन करेगा। इस बार 3 लाख 99 हजार से अधिक नवीन पंकरण हमें प्राप्त हुए है। इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा नई पहल की जा रही है, जिसके अन्तर्गत 80 वर्ष अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं निर्वाचक नामावली में चिन्हित दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की जायेगी।

उन्हांने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल की गाइड लाइन का पालन प्रत्येक स्तर पर कराये जाने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। कोरोना के विरूद्ध हथियार मास्क, सैनेटाइजर, हैण्ड ग्लब्स तथा दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर, रैम्प, दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि प्रति भी बूथ पर उपलब्ध रहेगी। इस बार पहाड़ों में निःशक्तजनों तथा गर्भवती महिलाओं को बूथ तक लाने के लिए डोली का प्रयोग भी किया जायेगा। उन्होंने संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया को अपने सहयोगी की भूमिका में मिलकर काम करने की भी अपील की।

महानिदेशक सूचना  रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन के सफल संपादन में मीडिया की भूमिका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मीडिया तक सूचनाओं का सही प्रकार से आदान-प्रदान हो, इसके लिए तंत्र विकसित किया जायेगा, ताकि मीडिया को किसी एक प्लेटफार्म से समय पर सूचनाएं मिल सके।

कार्यशाला में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के मॉस कॉम विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुभाष गुप्ता द्वारा पेड न्यूज पर प्रस्तुतीकरण दिया। डॉ. गुप्ता ने पेड न्यूज के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रकार के गलत तथ्यों पर आधारित प्रचार से एक सही, ईमानदार लोकतंत्र के लिए आवश्यक उम्मीदवार, धन का प्रलोभन देने वाले उम्मीदवार से पिछड़ सकता है।

नोडल अधिकारी मीडिया निर्वाचन नितिन उपाध्याय द्वारा मीडिया मॉनिटरिंग, प्रमाणीकरण एवं कमेटी के कार्यों से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया। उपाध्याय ने निर्वाचन के समय मीडिया के लिए जारी होने वाली गाइडलाइन एवं विज्ञापनों के प्रसारण से संबंधित जानकारी दी। मीडिया को चुनाव के समय चुनाव आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी।  उपाध्याय ने मीडिया से भी चुनाव प्रक्रिया में मीडिया से सुझाव भी आमंत्रित किये।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2021 के शुभारंभ पर की घोषणाएं

कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार संव कंडवाल, विकास गुसाँई, गजेंद्र नेगी, विक्रम वास्तव ने अपने सुझाव दिए।

इस अवसर पर उप निदेशक सूचना रवि विजारनिया, सहायक निदेशक अर्चना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में मीडिया कॉर्डिनेटर राखी, आकाशवाणी/दूरदर्शन समाचार प्रभारी राघवेश पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Tags: CEO SowjanyaNational newsUttrakhand News
Previous Post

अलविदा: जानिए कौन थे जनरल बिपिन रावत, दो साल पहले बने थे CDS 

Next Post

जनरल रावत का असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post
CM Yogi

जनरल रावत का असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति : योगी

यह भी पढ़ें

check bounce

युवक से संबंध को लेकर भाईयों ने बहन को मार डाला, एक गिरफ्तार

11/04/2021
Donald Trump

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प का ट्वीटर एकाउंट 12 घंटे के लिए बंद

07/01/2021
बिहार पर अरुणाचल की आंच Arunachal's heat on Bihar

बिहार पर अरुणाचल की आंच

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version