• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा यही भूमि है जहां श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर इसे धन्य किया : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
08/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रज भूमि की अपनी महत्ता है पूरे देश में पूरी दुनिया में पांच हजार वर्षों से धर्म, सत्य, न्याय, के साथ-साथ उल्लास का माहौल कैसा होना चाहिए इसका संदेश भी दिया है। यह वहीं भूमि है जहां जन्म लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने इस भूमि को धन्य किया था। इस ब्रज भूमि सहित पूरे उत्तर प्रदेश को पूर्व की सरकारों ने बदनाम किया था। कोरोना के समय समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी होम आइसोलेशन में रहे थे, अभी कुछ साल और आइसोलेशन में रहे इनको सत्ता नहीं मिलने वाली है। कोरोना काल खंड में युवाओं की पढ़ाई पर असर पड़ा। इसी महीने टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। अब वर्क फ्रॉम होम ही नहीं होगा। ऑनलाइन पढ़ाई भी होगी।

यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मांट विधान सभा क्षेत्र के बृज आर्दश इंटर कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने तहसील मांट जनपद मथुरा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ विभिन्न लाभार्थियों को परक योजनाओं के प्रमाण पत्रों वितरण भी किया।

सीएम ने भारत माता की जय और बांकेबिहारी लाल की जय के साथ अपना भाषण शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो सौ करोड़ की योजनाओं से क्षेत्र का विकास होगा। ब्रज भूमि ने धर्म-सत्य और न्याय के साथ-साथ उल्लास और उमंग का माहौल कैसा होना चाहिए ये संदेश दिया है। इस भूमि पर जन्म लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने इसे धन्य किया। अपनी लीलाओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने पांच हजार साल पहले ही आज की पीढ़ी को नई दिशा देने का काम किया था। यहां के कण-कण और रज-रज में भगवान की लीला विराजमान है। पूर्व की सरकारों ने ब्रज भूमि ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश को बदनाम किया। उत्तर प्रदेश बाबा विश्वनाथ की भूमि है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण की भूमि है। कुंभ की भूमि है। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी पर कोरोना के समय होम आइसोलेशन में रहने का तंज कसते हुए कहा कि अभी कुछ साल और आइसोलेशन में रहें, सत्ता नहीं मिलने वाली।

उन्होंने कहा भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में वास करती है। पिछली सरकारों में दंगे हुए। कुछ वीआईपी जिले में विकास होता था। उन्हीं में बन्दबांट होता था। आपने 2017 में आशीर्वाद दिया। विकास किसी से छुपा नहीं है। सरकार पैसों से तीर्थ स्थलों का विकास हुआ।पिछली सरकार में सबसे पहले दंगा कोसी में हुआ। माफिया को संरक्षण था। जवाहर बाग की घटना उदाहरण है।आपने अंगड़ाई ली 2017 के बाद दंगा नहीं हुआ। आज तीर्थ का विकास हो रहा। मथुरा नगर निगम बना। आज पेशेवर माफिया को सत्ता नही जेल होती। ये अंतर है। पहले एक परिवार का विकास होता था। अब 25 करोड़ जनता का हो रहा है।

सीएम ने आगे कहा कि वैष्णव कुम्भ का आयोजन हुआ। ये संदेश देने वाला अयोजन था। ये बिहारी की कृपा है कि जब तक कुम्भ था तब तक बीमारी नहीं आई। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना से देश लड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रबंधन में आस्था को सम्मान दिया गया। इससे सफलता मिली। यहां बढ़िया प्रबंधन हुआ। राज्य सरकार ने अन्य योजना को होली तक बढ़ाया। 12 दिसम्बर से 15 करोड़ और परिवारों को खाद्यान योजना का लाभ मिलेगा। आज हम कहने आए हैं कि जनता हमेशा भविष्य और वर्तमान को ध्यान में रखकर फैसला करे। जो विकास करे वही सरकार बने। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है।इससे लाभ मिलता है। मथुरा से दिल्ली लखनऊ के लिए अच्छी कनेक्टिविटी है। चित्रकूट के लिए भी जल्द सुविधा होगी। ये भाजपा सरकार की देन है। इसके बाद राधे राधे कहते हुए सीएम ने अपना संबोधन समाप्त किया।

बृज आर्दश इंटर कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा का आरंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्यमंत्री योगी ने यहां लाभार्थियों को चेक बांटे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की चाबी लाभार्थियों को भेंट कीं। मांट में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ आए। योगी आदित्यनाथ ने 201.16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश मौजूद रहे। मंच पर मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई।

Tags: mathura newsup newsYogi Adityanath
Previous Post

हेलीकाप्टर क्रैश हादसे में आगरा का लाल भी हुआ

Next Post

प्रियंका को पता है कि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी : सुरेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
suresh khanna

प्रियंका को पता है कि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी : सुरेश

यह भी पढ़ें

लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

सीएम योगी का आदेश- कंटेनमेंट जोन में होना चाहिए सभी का ​कोरोना टेस्ट

13/08/2020
लाल किला 31 जनवरी तक बंद

पर्यटकों के लिए लाल किला 31 जनवरी तक बंद, ये है वजह

28/01/2021
raw liquor

160 लीटर कच्ची शराब बरामद, आठ हजार लीटर लहन नष्ट

06/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version