• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह के घर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकाप्टर हादसे में ताजनगरी के लाल पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हुए हैं। बीते बुधवार दोपहर को स्वजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह तक स्वजनों को अधिकारिक तौर पर पृथ्वी सिंह के निधन की सूचना नहीं मिली है।

स्वजनों की पूरी रात रो-रोकर गुजरी। पिता सुरेंद्र सिंह बेटे के गम में गुमसुम हो गए हैं और मां सुशीला सुधबुध हो गई हैं। पूरी रात आंखों में गुजरी। दोपहर करीब डेढ़ बजे डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शहीद के घर पहुंचे और स्‍वजनों को ढांढस बंधाया।

सरन नगर निवासी सुरेंद्र सिंह के बेटे विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के निधन की खबर मिलने के बाद से ही उनके घर पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों का जमघट लगा हुआ है। पृथ्वी सिंह के मामा के पुत्र पुष्पेंद्र ने बताया कि स्वजनों को अब तक पृथ्वी सिंह के निधन के संबंध में कोई अधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं मिली है।

कोयंबटूर में रह रहीं पृथ्वी सिंह की पत्नी कामिनी की परिजनों से बात हुई है। उन्होंने बताया कि आज शाम या शुक्रवार सुबह तक पृथ्वी सिंह का शव आगरा पहुंच सकता है। अंत्येष्टी आगरा में ही करने की तैयारी है। हालांकि स्वजनों को एयरफोर्स और प्रशासन से सूचना मिलने का इंतजार है।

कल दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में माँ भारती के वीर सपूत जनपद आगरा के निवासी विंग कमांडर श्री पृथ्वी सिंह चौहान जी का असामयिक निधन अत्यंत दु:खद है.
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐशान्ति:शान्ति:

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 9, 2021

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर हरदा ने जताया शोक, लिखा भावुक पोस्ट

पृथ्वी सिंह के पिता भी बेटे को याद कर आंखों में आंसू भर लाए। रुंधे गले से कह रहे थे कि 31 दिसंबर को मेरे बर्थडे पर अचानक पहुंचकर मुझे सरप्राइज देता था। लेकिन इस बार बर्थडे से पहले ये कैसा सरप्राइज दे दिया। पृथ्वी जिंदगीभर के लिए ये कैसा गम दे गया। बता दें कि बीते बुधवार को सीडीएस बिपिन रावत जिस हेलीकाप्टर में सवार थे, वह तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया था। विंग कमांडर पृथ्वी सिंह इस हेलीकाप्टर को चला रहे थे।

शहीद विंग कमांडर पृथ्‍वी सिंह के घर आज सुबह डीएम पीएन सिंह और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पहुंचे हैं। उन्‍होंने स्‍वजनों को ढांढस बंधाया।

Tags: agra newsiaf helicopter crashKeshav mauryaMi-17V5 helicopter crashwing commander prithvi singh chauhan
Previous Post

नवाब खानदान की 2600 करोड़ की संपत्ति का हुआ बंटवारा, 49 साल बाद हिस्सेदारों को मिला हक

Next Post

किसानों ने शुरू की ‘घर वापसी’ की तैयारी, आंदोलन पर जल्द होगा फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

किसानों ने शुरू की 'घर वापसी' की तैयारी, आंदोलन पर जल्द होगा फैसला

यह भी पढ़ें

Ann Tessa Joseph

ईरान से भारत पहुंची एमएससी एरीज़ की चालक दल की एक सदस्य

18/04/2024
T20: India beat New Zealand by six wickets

T20: सूर्यकुमार ने लगाया जीत का चौका, भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से दी मात

29/01/2023
Drowned

यमुना में डूबे तीन युवक, तलाश जारी

07/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version