• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खां को फर्जी मुकदमों में जेल भेजने से भाजपा का होगा सफाया : किरणमय नंदा

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर (मुजाहिद खाँ)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 117 सीटों की समीक्षा के लिए मुरादाबाद मंडल पहुंचे थे।वहीं समीक्षा के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा सपा सांसद मोहम्मद आजम खान की पत्नी से मिलने उनके आवास पहुंचे। आज़म ख़ाँ की पत्नी शहर विधायक डॉ तज़ीन फात्मा और उनके बेटे अदीब आज़म के अलावा परिवार से मुलाक़ात की।

इस मौक़े पर मीडिया से हुई बातचीत में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए आए हैं संगठन की समीक्षा कर रहे हैं। कहा कि 117 विधानसभा सीटों की समीक्षा की, जिसमें मुरादाबाद मंडल में जितनी सीटें हैं वह सारी सीट्स सपा के खाते में जाएंगी।

उत्तर प्रदेश में भारी सँख्या में सीटों के साथ सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। आजम खान के परिवार से मिलने आने पर कहा कि आजम खान से पार्टी स्तर से नहीं मेरा व्यक्तिगत तौर पर भी करीबी संबंध है उन पर फर्जी मुकदमे लगा कर जेल भेजा गया। हम लोग चाहते हैं जल्द ही बाहर आ जाए तो सपा कार्यकर्ताओं को एक ऊर्जा मिल जाएगी और जनता को भी ऊर्जा मिलेगी।

आज़म खान के 2 साल से जेल में रहने पर कहा कि हमारे देश की विचार व्यवस्था ठीक नहीं है विचार व्यवस्था ठीक होती तो आज़म भाई जेल में नहीं होते। ज्यूडिशरी पर विश्वास को लेकर कहा कि भरोसा करें या नहीं करें ज्यूडिशरी तो रहेगी हम लोग चाहते हैं कि ज्यूडिशरी निष्पक्ष हो,अगर निष्पक्ष नहीं होगी तो देश का बहुत बुरा हाल होगा।

जनता पर जुल्म होगा उसका नुकसान होगा जिस तरीके से आजम भाई के साथ हुआ है।तीनों कृषि कानून वापस लेने और किसान आंदोलन खत्म होने पर कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव है उत्तर प्रदेश और पंजाब में भाजपा समझ गई है कि उसके खाते में कोई सीट नहीं आएगी खास तौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसलिए डर से भाजपा ने यह कानून वापिस लिया है ऐसा पहली बार देखा कि भाजपा को जनता का डर है जनता का विश्वास नहीं है सारे देश में जनता का भाजपा पर विश्वास नहीं है उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा साफ हो जाएगी। जनता में इतना रोष है कि भाजपा का सफाया हो जाएगा और सपा को सत्ता में लाएगी। इस चुनाव में सपा और भाजपा की टक्कर होगी और कोई भी चुनाव मैदान में नहीं है कांग्रेस, बसपा कोई नहीं है सिर्फ सपा और भाजपा है। इतने भारी बहुमत से सपा की सरकार बनेगी जिसका विश्वास नहीं होता है। मेरा जो अनुभव है और जो देखा है भाजपा दो अंक में रह जाएगा।

हरिशंकर तिवारी के तीनों पुत्र साइकिल पर हुए सवार, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

कृषि बिल वापस लेने और किसान आंदोलन खत्म होने पर भाजपा को होने वाले फायदे को लेकर कहा कि जनता जानती है भाजपा के पास दो मुद्दे हैं एक मुद्दा जुमलेबाजी और दूसरा धोखेबाजी जो काम करते हैं धोखेबाजी से करते हैं या जुमलेबाजी से करते हैं जनता यह समझ गई है। भाजपा के काशी मथुरा और हिंदुत्व के मुद्दे पर कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और विकास जो है सब भाजपा के खिलाफ है कुछ काम नहीं हुआ है इतनी महंगाई बेरोजगारी और इतना भ्रष्टाचार हिंदुस्तान में कभी नहीं हुआ उनके पास चुनाव के समय एक ही मुद्दा आता है धर्म को लेकर मंदिर मस्जिद को लेकर शमशान कब्रिस्तान लेकर जो जनता ने 2014 व 17 के चुनाव में भी देखा है, इनके पास एक ही मुद्दा है। अब जनता भाजपा पर कोई भरोसा नहीं करेगी जनता जानती है भाईचारे को तोड़ना चाहते हैं जो भाईचारा हिंदुस्तान का है आज नहीं हजारों वर्ष की भारत की परंपरा है यह परंपरा को तोड़ना चाहते हैं, जनता समझ गई है।

बंगाल चुनाव में भाजपा के पूरी ताकत लगाने और उत्तर प्रदेश में भी चुनाव में ताकत लगाने पर कहा कि चुनाव ताकत से नहीं जीता जाता जनता का सहयोग नहीं रहता है उत्तर प्रदेश में भी बहुत ताकत लगाएंगे और लगाई है कितनी गुंडागर्दी चल रही है कितना विरोधी पक्ष पर आक्रमण हुआ कितने लोगों को जेल में भेजा जनता का आक्रोश है। देखना भाजपा का क्या हाल होगा भाजपा का सफाया हो जाएगा जनता भाजपा को भगाएगी। 2022 का जो चुनाव होगा उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को बुरी तरीके से हराएगी भाजपा को भगाएंगे जनता का रोष भाजपा के ऊपर है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आजम खान का गढ़ कहा जाता है और फिलहाल आज़म खान जेल में है क्या नतीजे रहेंगे इस पर कहा कि मैं फिलहाल मुरादाबाद मंडल में हूं और समीक्षा में जितने लोगों से बात की और जनता में इतना रोष है कि आजम खान जेल में है चुनाव में इसका असर होगा और 2017 में 10-11 सीट मिली थी।सपा को इस बार मुरादाबाद मंडल में सारी विधानसभा सीट सपा के खाते में आएंगी। जनता में भाजपा के खिलाफ रोष और दूसरा आजम खां को फर्जी मुकदमों में जेल भेजना है।

इस मौक़े सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेन्द्र चौहान, शाहवेज़ खान वग़ैरह भी मौजूद रहे।

Tags: azam khanRampur NewsSamajwadi partyUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

अंकिता के लगी विकी जैन के नाम की मेंहदी, डांस फ्लोर पर जमकर थिरका कपल

Next Post

Oops moment: ईशा गुप्ता सिर्फ कोट पहन कर पहुंचीं फॉर्मूला 1 देखने, हुई ट्रोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post

Oops moment: ईशा गुप्ता सिर्फ कोट पहन कर पहुंचीं फॉर्मूला 1 देखने, हुई ट्रोल

यह भी पढ़ें

uttrakhand उत्तराखंड

उत्तराखंड: एक नवंबर से कक्षा 10 और कक्षा 12 फिर से खोलने के लिए है तैयार

14/10/2020
anil kapoor

अनिल कपूर ने दिखाए अपने डोले, इंस्टाग्राम पर लिखा- पूरा हुआ सपना

14/12/2020

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- यूपी के विकास का एक्सप्रेस-वे

16/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version