• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन दिन से लापता डॉक्टर बेटे का खून से लथपथ शव उनके ही प्लॉट के झाड़ी में मिला

Writer D by Writer D
13/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर शहर कोतवाली के रैदानी कालोनी निवासी चिकित्सक आरएन साहा के लापता बेटे सलिल कुमार साहा का शव तीन दिन बाद रैदानी कालोनी स्थित उनके ही प्लॉट के झाड़ी में खून से लथपथ मिला। सलिल की सिर कूचकर हत्या की गई थी। युवक की पुरानी रंजिश व भूमि हड़पने को लेकर हत्या होने की आशंका जताई गई।

स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी संजय कुमार वर्मा ने सीओ नगर प्रभात राय, शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा, एसएसआई श्रीराम यादव, क्राइम ब्रांच एवं एसओजी प्रभारी विनोद यादव के साथ पहुंचकर घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पिता आरएन साहा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बिहार के जिला मधुमनी स्थित जयनगर थाना क्षेत्र के दिल्लीपट्टी गांव निवासी सलिल कुमार साहा 40 पुत्र डाक्टर आरएन साहा घर से नौ दिसंबर की शाम बाजार जाने के लिए स्कूटी से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं आए तो स्वजनों ने उनको बुलाने के लिए मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। सोचा कहीं रूक गए होंगे। दो दिनों तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो शुक्रवार को उनकी पत्नी पूनम ने वासलीगंज पुलिस चौकी पहुंचकर उनके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि शनिवार की सुबह सूचना मिली कि उनकी स्कूटी रैदानी कालोनी स्थित उनके ही प्लॉट के बाहर खड़ी है। इसकी जानकारी होने पर पिता डाक्टर आरएन साहा, बहू पूनम वहां पहुंचे। आसपास सलिल को खोजा, लेकिन वे कहीं नहीं मिले। इसके बाद वे सब स्कूटी लेकर घर चले आए। रविवार की सुबह एक बार फिर उनकी पत्नी और बेटी शिवानी प्लॉट पर पहुंची। सोचा कि जब स्कूटी यहां मिली है तो वे कहां गए। प्लांट के अंदर जाकर देखा तो झांड़ी के पीछे बने कमरे के दरवाजे पर दीवार से सटे खून से लथपथ सलिल साहा का शव पड़ा था। उनकी सिर कूचकर हत्या की गई थी। कान काटे गए थे। सीने पर भी चोट के निशान थे। यह देख उनकी हत्या होने की आशंका जताते हुए पत्नी और बेटी चीखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सेवानिवृत डाक्टर का बेटा तीन दिन से लापता था। उसका शव आज उसके ही प्लॉट पर मिला है। उसकी ईंट से प्रहार कर हत्या किया जानना प्रतीप हो रहा है।

रैदानी कालोनी निवासी डाक्टर आरएन साहा पेशे से आंख के डाक्टर हैं। वे मूल रूप से बिहार के दिल्लीपटटी गांव निवासी है। करीब 50 साल पहले वे मंडलीय चिकित्सालय में आंख के डाक्टर के पद पर तैनात होकर बिहार से मीरजापुर आए थे। तभी से रैदानी कॉलोनी स्थित सूचना विभाग के कार्यालय के ऊपर किराए के मकान में रह रहे हैं। उनको दो बेटियां व एक बेटा सलिल कुमार साहा थे। बेटियों की शादी हो चुकी है। करीब दस साल पहले वे नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद भी यहीं पर रह गए। बेटे सलिल,बहू पूनम व नातिन शिवानी तथा पोते शिवांशु के साथ रहते हैं। सलिल कोई काम नहीं करते थे। वे घर पर ही रहते थे। उन्होंने रैदानी कालोनी में ही साढ़े तीन बिस्वा भूमि का प्लॉट ले रखा है। डाक्टर आरएन साहा इन दिनों मंडलीय चिकित्सालय के डायलिसिस सेंटर में संविदा पर डाक्टर हैं।

Tags: crime newsmirjapur newsMurder Newsup news
Previous Post

पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले आठ बदमाश गिरफ्तार

Next Post

तेज रफ्तार डीसीएम पलटने से हेल्पर की मौत, चालक फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार डीसीएम पलटने से हेल्पर की मौत, चालक फरार

यह भी पढ़ें

Suicide

सफाई कर्मचारी का सार्वजनिक शौचालय में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

04/05/2021
Samsung

50 रुपए से भी कम की EMI में खरीद सकेंगे 5जी फोन, जानें Samasung का धांसू ऑफर

27/01/2023
sleepl

कम नींद लेने की आदत को इस तरीके से करें दूर

12/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version