• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

5वीं क्लास की छात्रा ने की आत्महत्या, ‘क्राइम पेट्रोल’ से सीखा सुसाइड का तरीका

Writer D by Writer D
13/12/2021
in Main Slider, क्राइम, गुजरात, राष्ट्रीय
0
suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात के राजकोट में सोमवार को 5वीं क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची ने खुदकुशी कर ली। परिजनों की गैर-मौजूदगी में मासूम ने यह कदम उठाया। परिजन आशंका जता रहे हैं कि उनकी बेटी ‘सावधान इंडिया’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे टीवी सीरियल देखा करती थी, यहीं से उसने खुदकुशी का तरीका सीखा होगा। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता और परिवार के दूसरे सदस्य एक सामाजिक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने बच्ची को भी खुद के साथ आने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। दोपहर के वक्त घर लौटे परिजनों ने बच्ची के रूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक नहीं खुला। इसके बाद जब घर के पीछे की खिड़की से झांका गया तो बच्ची सीलिंग के हुक में दुपट्टे से लटकी हुई मिली। हालांकि, फंदे से उतारकर बच्ची को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित किया गया।

परिजनों की गैर मौजूदगी में लड़की अपनी बड़ी चचेरी बहन के साथ घर में थी। जब बड़ी बहन ग्राउंड फ्लोर पर थी, तब छोटी अपने घर की पहली मंजिल पर अकेली थी। इसी दौरान उसने रूम में रखी एक चारपाई पर कुर्सी रखी और छत के हुक से दुपट्टा बांध आत्महत्या कर ली।

PM मोदी पर अखिलेश का तंज, आखिरी समय पर काशी से अच्छी कोई और जगह नहीं

दरअसल, हर कोई इस बात को लेकर हैरान है कि 10 साल की बच्ची को आखिर फांसी का फंदा लगाना कैसे आया? पूछताछ में मृतका की चचेरी बहन ने बताया कि उसकी छोटी बहन को टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ काफी पसंद था।

वह पूरे दिन यही दो सीरियल्स देखा करती थी। हो सकता है कि उसने आत्महत्या करने का तरीका इन्हीं सीरियल्स से सीखा होगा। हालांकि, परिवार अब तक पूरी तरह यह नहीं समझ पाया है कि बच्ची ने खुदकुशी का यह कदम क्यों उठाया? पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है

Tags: crime newsgujrat newsNational newsSuicide
Previous Post

Omnicron से हुई पहली मौत, इस देश के प्रधानमंत्री ने की पुष्टि

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा महाआरती के विहंगम दृश्य का किया अवलोकन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
उत्तराखंड

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा महाआरती के विहंगम दृश्य का किया अवलोकन

यह भी पढ़ें

ये नए भारत का, आत्मनिर्भर होते भारत का नया सामर्थ्य है : पीएम मोदी

07/08/2021
Firing

क्षेत्र पंचायत सदस्य पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, हालत गंभीर

30/03/2022
अयोध्या की रामलीला

मैं बेरी सुग्रीव पियारा, कारन कवन नाथ मोहिं मारा

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version