• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM धामी ने नव्य काशीपुराधिपति के दरबार में लगाई हाजिरी, पत्नी संग की पूजा-अर्चना

Writer D by Writer D
14/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने आये उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाई।

विश्वनाथ दरबार में पत्नी गीता धामी के साथ दर्शन पूजन के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। चाहे देश का विकास हो या धार्मिक स्थल, सीमा सुरक्षा या अर्थव्यवस्था हो। पूरे देश के धार्मिक स्थलों का उत्थान हुआ है। जो काम सैकड़ों वर्षों में किसी ने सोचा भी नहीं था, वे सभी साकार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज भव्य काशी-दिव्य काशी के तहत काशी में अलग नजारा है, कॉरिडोर बन गया है। अयोध्या धाम बनने जा रहा है। केदारपुरी में भी भव्य दिव्य निर्माण चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाबा केदार के अनन्य भक्त हैं। भगवान अपने भक्तों को अवसर भी देते हैं। जिसके तहत आज केदारपुरी में भव्य और दिव्य निर्माण चल रहा है। वहां पर 400 करोड़ से भी ज्यादा का निर्माण का कार्य हो रहा है। आने वाले समय में केदारपुरी में एक नया स्वरूप और दिखाई पड़ेगा।

देर रात बनारस स्टेशन पहुंचे PM मोदी, CM योगी के साथ काशी की गलियों में किया भ्रमण

काशीपुराधिपति का दर्शन कर आह्लादित दिखीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की पत्नी गीता धामी ने बताया कि धाम में आना बाबा विश्वनाथ का ही आशीर्वाद है। यहां आने की मेरी दिली इच्छा थी जो आज पूरी हुई। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद पूरे उत्तराखंड के ऊपर बना रहे, सुख-समृद्धि हो, यही बाबा से कामना की है। वार्ता के दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे।

दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने उत्तराखंड में विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखा।

Tags: cm pushkar singh dhamiKashi Vishwanath Dhamup newsUttrakhand Newsvaranasi news
Previous Post

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का

Next Post

पीएम मोदी ने दिव्यांग महिला को पैर छूने से रोका, फिर किया ये…

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post

पीएम मोदी ने दिव्यांग महिला को पैर छूने से रोका, फिर किया ये...

यह भी पढ़ें

Shivpal Yadav

शास्त्रों में कहीं भी 144 वर्ष बाद कुंभ का जिक्र नहीं…, शिवपाल ने सरकार पर बोला हमला

18/02/2025
kangana ranaut

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर कंगना ने विवेकानंद को किया याद

12/01/2021
lata mangeshkar

लता मंगेशकर की हालत स्थिर, फैंस ने शुरू किया पूजा-पाठ और हवन

21/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version