• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदमाशों ने मुखिया को गोलियों से किया छलनी, CCTV में कैद ही वारदात

Writer D by Writer D
15/12/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रखंड की रामपुर फरीदपुर पंचायत से दूसरी बार निर्वचित हुए मुखिया नीरज कुमार को चुनावी रंजिश में मंगलवार सुबह अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। मुखिया की हत्या से इलाके मे सनसनी फैल गयी। एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

मुखिया जी प्रणाम कर अपराधियों ने नीरज की कनपटी में तीन गोली व शरीर के अन्य हिस्से में दो गोली मारी। गोली लगने के बाद मुखिया की मौत हो गयी थी फिर भी परिजन व समर्थक सगुना मोड स्थित एक हॉस्पिटल ले गये जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

मुखिया की हत्या से समर्थक उग्र हो गये और शव फरीदपुर बाजार में मुखिया के कार्यालय के सामने रखकर घंटों बवाल काटा। घटनास्थल के पास सड़क पर टायर जला कर बांस-बल्ले से घेर कर लोग पदर्शन कर रहे थे। करीब पांच घंटे बाद सिटी एसपी पश्चमी व पटना सदर एसडीओ भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुचे। इस दौरान फरीदपुर बाजार का इलाका पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

मुखिया के शव के साथ सड़क जाम के चलते इस मार्ग पर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार नौबतपुर से लेकर शिवाला मोड़ और दानापुर रेलवे स्टेशन तक लगी रही। देर शाम पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दे लोगों को सड़क से हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया। मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जांच के लिए एसआइटी का गठन होगा।

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

नीरज मुखिया के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। इसी सीसीटीवी कैमरे में हत्या की पूरी वारदात कैद हो गयी है। सीसीटीवी को पुलिस के सामने सबूत के लिए सील करके कमरे में रखा गया है। सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों का चेहरा भी कैद हुआ है।

घटनास्थल पर कई खोखा मिला है जिन्हे समर्थक अपने पास रखे हुए थे। पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुटी हुई है। नीरज मुखिया के कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज में एक बाइक सवार दो अपराधी मुखिया पर गोलीबारी के बाद शिवाला की ओर फरार होते देखे गये।

Tags: bihar newscrime newsMurder NewsNational news
Previous Post

चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

Next Post

तेल टैंकर फटने से 50 लोग जिंदा जले, कई गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद कुमार के बेटों को BSP में नहीं मिलेगा कोई पद

12/09/2026
Main Slider

BRICS समिट में छाई बिजनौर की चाय, PM मोदी भी कर चुके हैं इसकी तारीफ

12/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Main Slider

BRICS Summit: सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात पर टिकी दुनिया की नज

12/09/2026
Main Slider

मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/09/2026
Next Post
tanker explosion

तेल टैंकर फटने से 50 लोग जिंदा जले, कई गंभीर

यह भी पढ़ें

Amit Shah

देश की एकात्मकता का आधार हैं हमारी संस्कृतियां: अमित शाह

16/12/2022
Terrorists Attack

लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगार गिरफ्तार, हथियार व गोला-बारूद बरामद

27/08/2021
johnson&johnson

जॉनसन एंड जॉनसन ने रोका कोरोना वैक्सीन का परीक्षण, जानें क्या है वजह

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version