• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भयंकर सूखे से गुजर रहा है केन्या, सामने आई भयावह तस्वीरें

Writer D by Writer D
15/12/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्या गंभीर सूखे की स्थिति से गुजर रहा है। देश में सूखे का असर वहां के जिराफों पर भी पड़ा है। भूख-प्यास से मृत पड़े कुछ जिराफों की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं। जिन तस्वीरों को इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है, उसमें केन्या के उत्तर-पूर्वी शहर वजीर में साबुली वन्यजीव अभ्यारण्य के अंदर छह जिराफ मृत पड़े हुए हैं।

ये तस्वीर भोजन और पानी की कमी से कमजोर हुए जिराफों के मरने के बाद ली गई हैं। बताया जा रहा है कि जिराफ पास के लगभग सूखे जलाशय से पानी पीने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वो कीचड़ में फंस गए जिससे उनकी मौत हो गई। वहां से उनके शवों को एक अलग स्थान पर ले जाया गया जहां तस्वीरें ली गईं। जलाशय के पानी को दूषित होने से बचाने के लिए शवों को वहां से हटा दिया गया है।

एक अन्य तस्वीर में आइरिब गांव के सहायक प्रमुख अब्दी करीम को छह जिराफों के शवों को देखते हुए दिखाया गया है। ये इलाका साबुली वन्यजीव संरक्षण में आइरिब गांव के बाहरी इलाके में स्थित हैं। ये तस्वीर 10 दिसंबर को ली गई थी।

अलजजीरा के मुताबिक, सितंबर से केन्या के उत्तरी हिस्से में सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है और इसी कारण से ये इलाका गंभीर सूखे की मार झेल रहा है। बारिश की कमी का इलाके के वन्यजीव पर बेहद बुरा असर हुआ है। इलाके में जंगली जानवरों के खाने-पीने की कमी हो गई है। पशु पालने वाले किसानों की आजीविका पर भी इस सूखे का बेहद प्रतिकूल असर हुआ है।

केन्या की समाचार वेबसाइट ‘द स्टार’ को बोर-अल्गी जिराफ अभयारण्य के इब्राहिम अली ने बताया कि इस सूखे का खतरा सबसे ज्यादा जंगली जानवरों को है। उन्होंने कहा कि पालतू जानवरों की देखभाल की जा रही थी, लेकिन वन्यजीवों की नहीं, और इसीलिए वे सूखे से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नदी के किनारे खेती की जा रही है जिसने जिराफों को पानी तक पहुंचने से रोक दिया है। इससे स्थिति और खराब हो गई है। ‘द स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सूखे से 4,000 जिराफों के मारे जाने का खतरा है।

केन्या में सूखे के कारण मृत जिराफ

केन्या में सूखे का असर केवल जानवरों पर ही नहीं बल्कि वहां के लोगों पर भी हो रहा है। देश के सूखा प्रबंधन प्राधिकरण ने सितंबर में चेतावनी दी थी कि देश में गंभीर सूखे के कारण लगभग 21 लाख केन्याई भुखमरी का सामना कर रहे हैं। राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा ने सितंबर में ही सूखे को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया था।

तेल टैंकर फटने से 50 लोग जिंदा जले, कई गंभीर

मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 29 लाख लोगों को अभी भी मानवीय सहायता की तत्काल आवश्यकता है। केन्या के कुछ इलाकों में हाल के दशकों में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। इस बीच, केन्या के राष्ट्रीय सूखा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले हफ्ते सूखे से प्रभावित 25 लाख लोगों के लिए एक आपातकालीन राहत कैश ट्रांसफर प्रोग्राम की घोषणा की है।

Tags: # world newsdought in kenyainternational Newskenya
Previous Post

महाराष्ट्र में फुल स्पीड में Omicron, देश में अबतक 61 मामले

Next Post

UP विधानसभा सत्र: CDS रावत सहित 11 माननीयों को श्रद्धांजलि देकर कल तक सदन स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
hair
फैशन/शैली

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

26/06/2026
Next Post
UP Vidhansabha

UP विधानसभा सत्र: CDS रावत सहित 11 माननीयों को श्रद्धांजलि देकर कल तक सदन स्थगित

यह भी पढ़ें

gamblers arrested

रंगे हाथों 36 जुआरी गिरफ्तार, 114260 रुपये जब्त

28/03/2022
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने ऑटोएक्सपो 2025 के पोस्टर का किया विमोचन

05/01/2025

गोरखपुर की घटना में पीड़ित परिवार को 5 लाख, कानपुर में एक रूपया भी नहीं, क्यों ?

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version