• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला निशानेबाज कोनिका लायक ने की खुदकुशी, सोनू सूद ने दिलायी थी राइफल

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, क्राइम, खेल, झारखंड
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड के धनबाद शहर की उभरती हुई महिला निशानेबाज कोनिका लायक की आत्महत्या की खबर सामने आई है। अभी वह कोलकाता में हॉस्टल में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार, कोनिका ने हॉस्टल में ही फांसी लगाई।

पिछले चार महीनों में कोनिका चौथी निशानेबाज हैं जिन्होंने सुसाइड की है। कुछ दिन पहले पंजाब की 17 साल की शूटर खुश सीरत कौर ने भी सुसाइड की थी। उन्होंने अपनी पिस्टल से ही खुद को गोली मार ली थी। खुश सीरत भारत की ओर से जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी थीं। उनसे पहले अक्टूबर में पंजाब के हुनरदीप सिंह सोहल और सितंबर में मोहाली के नमनवीर सिंह बराड़ ने भी खुदकुशी कर ली थी।

कोनिका ने झारखंड राज्य स्तर पर चार गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। वह 10 मीटर एयर राइफल कैटेगरी में स्टेट चैंपियन थीं। कुछ महीनों पहले कोनिका उस समय खबरों में आई थीं जब अभिनेता सोनू सूद से उन्होंने राइफल के लिए मदद मांगी थी। फिर सोनू सूद ने उन्हें राइफल दिलाई थी। इससे पहले तक वह अपने कोच राजेंद्र सिंह और दोस्तों की राइफल के जरिए ही प्रैक्टिस किया करती थी। उस समय कोनिका का चयन नेशनल टीम में हुआ था लेकिन उनके पास खुद की राइफल नहीं थी। इसके चलते वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाईं। फिर उन्होंने सोनू सूद से मदद मांगी थी। सोनू ने 24 मार्च को 2.70 लाख रुपये की जर्मन राइफल उनके लिए भिजवाई थी। इसके बाद कोनिका लायक ने ट्वीट कर सोनू सूद को शुक्रिया कहा था।

बेकाबू कार नहर में गिरी, तीन सगे भाइयों समेत चार की दर्दनाक मौत

कोनिका दिग्गज शूटर जॉयदीप कर्माकर की एकेडमी में कोलकता में ट्रेनिंग कर रही थीं। बताया जाता है कि पिछले तीन-चार दिन से वह एकेडमी में भी नहीं गई थीं। उन्होंने साल 2016 और 2017 में दो बार नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि कोई मेडल नहीं जीत पाई थीं।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार, कोनिका को नवंबर 2021 में अहमदाबाद में एक टूर्नामेंट में टार्गेट से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। इसके चलते टूर्नामेंट से निकाल दिया गया था। इससे भी वह काफी परेशान थीं।

Tags: Female shooter Konika LayakFemale shooter Konika Layak suicideJharkhand newsSonu Soodsports news
Previous Post

बेकाबू कार नहर में गिरी, तीन सगे भाइयों समेत चार की दर्दनाक मौत

Next Post

विजय दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामना

Writer D

Writer D

Related Posts

Pankaj Kumar Pandey
Main Slider

नंदा की चौकी पुल सुरक्षित, सिर्फ एप्रोच रोड धंसी; जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई: सचिव पीडब्ल्यूडी

28/07/2026
Nanda ki Chauki
Main Slider

धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई: नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

28/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

28/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सभी विभाग हर क्षण अलर्ट मोड पर रहें, राहत-बचाव में देरी न हो : धामी

28/07/2026
IPS Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

28/07/2026
Next Post

विजय दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामना

यह भी पढ़ें

AK Sharma

हरिहर नगर की अव्यवस्था के लिये जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्यवाही: एके शर्मा

27/09/2023
CM Yogi

पंडित गोविंद बल्लभ पंत देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे- सीएम योगी

07/03/2025
Truck-Trolley Collision

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, दो की मौत

04/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version