• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निशान साहिब से बेअदबी, पुलिस की मौजूदगी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Writer D by Writer D
19/12/2021
in Main Slider, पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कपूरथला में निजामपुर मोड़ गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की बेअदबी के आरोप में पकड़े गए युवक की भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पीट-पीटकर हत्या हर दी।

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में शनिवार की घटना के बाद रविवार को कपूरथला के निजामपुर में कथित बेअदबी का मामला सामने आया। आरोपी की पिटाई के बाद मौत हो गई है। हालांकि बता दें कि रविवार की सुबह कथित तौर पर आरोपी ने कपूरथला में निशान साहिब हटाने की कोशिश की थी। आरोपी को जब पकड़ने की कोशिश की गई तो वह भागने लगा। संगत ने उसे पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद कपूरथला में तनाव व्याप्त हो गया।

मौके पर जुटी भीड़ से लाउडस्पीकर पर अपील की गई कि सब अपने हथियार लेकर अंदर आ जाएं। इसके बाद भारी भीड़ खिड़की तोड़कर उस कमरे के अंदर घुस गई, जहां आरोपी युवक को रखा गया था। इसके बाद भीड़ ने युवक को मार डाला।

कपूरथला में प्रदर्शनकारियों की धक्कामुक्की के बीच फंसे SSP एचपीएस खख

जिस वक्त यह वाकया हुआ, उस समय कपूरथला के SSP एचपीएस खख भारी पुलिस फोर्स के साथ गेट के बाहर ही खड़े थे। इस घटना से अब पंजाब में पुलिस की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि उनकी मौजूदगी में इस तरह की वारदात हो गई।

सपा नेताओं पर रेड के बाद अखिलेश का आरोप- मेरा फोन टैप करा रही है यूपी सरकार

कपूरथला के निजामपुर मोड़ गुरद्वारे में एक युवक ने निशान साहिब से छेड़छाड़ की। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और अपनी कैद में रख लिया। इसका पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और युवक को ले जाने की कोशिश की। जिसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है। भीड़ मांग करती रही कि आरोपी को उनके हवाले करो।

उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं क्योंकि मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कहकर हर बार ऐसे आरोपी सजा से बच जाते हैं। भीड़ कहती रही कि वह अपने हिसाब से ऐसे आरोपियों को सजा देंगे। इसके बावजूद पुलिस मौके पर हालात न संभाल सकी और अंत में भीड़ ने उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया।

बंदरों और कुत्तों का ‘गैंगवार’, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #MonkeyVsDog

कपूरथला गुरुद्वारा की ओर से की गई घोषणा में कहा गया है कि पुलिस और किसी भी एजेंसी को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। पंजाब पुलिस और राज्य सरकार बेअदबी के मामलों के लिए समान रूप से जिम्मेदार है। इसके साथ ही लोगों को बड़ी संख्या में एकत्र होने के लिए भी कहा गया है।

क्या है घटना?

बाबा अमरजीत सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे एक व्यक्ति दरबार हॉल में दाखिल हुआ। प्रवेश के समय गुरु साहिब में गुरु महाराज का प्रकाश नहीं हुआ था। शोर मचने के बाद व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन संगत ने उसे पकड़ लिया। हालांकि पुलिस का कहना था कि मामला सिलेंडर चोरी का लग रहा है। मामले में कपूरथला के SSP का कहना है कि कपूरथला के गांव निजामपुर में हुई घटना चोरी की वारदात थी, ना कि बेअदबी की। वहीं मौत के मामले में पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करेगी।

बंदरों और कुत्तों का ‘गैंगवार’, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #MonkeyVsDog

गुरुद्वारा साहिब के पास पुलिस चौकी बनाई गई है। संगत व्यक्ति को पुलिस को सौंपे जाने का विरोध कर रही थी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आ गई। बड़ी संख्या में सिख संगठन मौके पर पहुंचने लगे। एसएसपी कपूरथला समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Tags: kapoorthala nesmob lynchingnishan sahibPunjab News
Previous Post

60 एसी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर नगर विकास मंत्री ने किया रवाना

Next Post

उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज मेन्स एग्जाम की डेट घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Next Post
Bihar D.El.Ed

उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज मेन्स एग्जाम की डेट घोषित

यह भी पढ़ें

Microsoft के CEO सत्या नडेला के बेटे का निधन, 26 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

01/03/2022

सिर्फ नारियल नहीं फोड़ते हैं, साथ में सड़कें, भवन भी बनवा रहे है : शिवराज

09/10/2020
budget 2022-23

UP Budget 2022: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का सांस्कृतिक हब

26/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version