• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आत्मनिर्भर भारत की चैंपियन हैं स्वयं सहायता समूह : मोदी

Writer D by Writer D
21/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए योगी सरकार की कोशिशों को नजीर बताया है। मंगलवार को मातृशक्ति-संगम के एक अनूठे कार्यक्रम में संगमनगरी प्रयागराज आए प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में नारी सशक्तिकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है।

पांच साल पहले यूपी की सड़कों पर गुंडों का राज था। बेटियों का स्कूल-कॉलेज जाना मुश्किल था। कुछ कह नहीं सकती थीं, बोल नहीं सकती थीं। अगर थाने गईं तो अपराधी की सिफारिश में फोन आ जाता था, लेकिन योगी जी ने गुंडों को उनकी सही जगह पहुंचाया है। 02 लाख से ज्यादा महिलाओं की सहभागिता वाले इस विशेष कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के विकास की धारा अब किसी के रोकने से रुकने वाली नहीं है।

पहले की सरकारों का दौर वापस नहीं आएगा। उन्होंने कहा है कि आज यूपी में सुरक्षा भी है, अधिकार भी है, संभावनाएं भी हैं और व्यापार भी है। इसे महिलाओं का आशीर्वाद है और इस नई यूपी में कोई वापस अंधेरे में नहीं धकेल सकता।

“आत्मनिर्भर भारत की चैंपियन हैं स्वयं सहायता समूह”

महिला स्वयं सहायता समूहों की 16 लाख महिला सदस्यों के बैंक खाते में ₹1,000 करोड़ की धनराशि अंतरित करते हुए प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों को “आत्मनिर्भर भारत की चैंपियन” कहा। उन्होंने कहा कि यह स्वयं सहायता समूह वास्तव में “राष्ट्र सहायता समूह” है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत अगले कुछ महीनों में योगी सरकार हर गांव के हर घर की मैपिंग पूरी कर लेगी। फिर जो कागज बनेंगे, उसमें महिलाओं का नाम होगा। प्रधानमंत्री ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के राष्ट्रीय आह्वान का संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की भी सराहना की। योजनांतर्गत एक लाख कन्याओं के बैंक खाते में ₹20 करोड़ से अधिक की धनराशि अंतरित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने में पीछे नहीं रही है। कन्या सुमंगला योजना के तहत ढाई करोड़ बेटियों के अकाउंट खोले गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों शौचालय बनाए तो उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर दिए। इससे उनके जीवन में सुविधा बढ़ी और नारी गरिमा भी बढ़ी। पीएम ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत भी सबसे ज्यादा फायदा बहनों को ही मिला है।

“बीसी सखी छोटी नहीं, महिलाओं का जीवन बदलने का प्रयास है”

उत्तर प्रदेश में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी योजना को महिलाओं के जीवन में बड़े बदलाव का कारक बताते हुए प्रधानमंत्री ने योजना की महत्ता का भी जिक्र किया। कहा, कि जो लोग इसे एक छोटी योजना कहते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि यह बैंकिंग सखी 75 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन कर रही हैं। अब सरकार के भेजे रुपये लेने बैंक जाने की जरूरत नहीं। गांव की बेटी गांव में ही घर पर जाकर पैसे दे देगी। कार्यक्रम में 202 पूरक पोषण निर्माण इकाइयों के शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पोषण वाला राशन अब महिलाएं खुद बनाएंगी। यह बहुत बड़ा काम है। सालाना हजारों करोड़ रुपए का काम है। जिन 202 पुष्टाहार यूनिट का आज शिलान्यास हुआ है, उससे महिलाओं की आमदनी बढेंगी। महिलाएं अपनी फैक्ट्री में पुष्टाहार बनाने के लिए गांव से ही कच्चा माल खरीदेंगी। यही सशक्तिकरण के प्रयास है। इनसे महिलाओं का जीवन बदलेगा।

“आगे बढ़ने को बेटियां भी चाहती हैं समय, इसलिए बढ़ रही विवाह की न्यूनतम उम्र”

प्रधानमंत्री मोदी ने इन दिनों जेरे-बहस महिलाओं की शादी की न्यूनतम उम्र को लेकर भी बात की। कहा, बेटियों की शादी की उम्र 18 साल थी। बेटियां चाहती थीं, उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए समय मिले। इसलिए शादी की उम्र 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। देश यह फैसला बेटियों के लिए कर रहा है, लेकिन किसको इससे तकलीफ हो रही है, यह सबको पता है। महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पीएम ने कहा कि यह हमारी सरकार है जिसने देश भर के सैनिक स्कूलों में के दरवाजे बेटियों के लिए खोले।

मुस्लिम बहनों को अत्याचार से बचाने के लिए तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन की सरकार बेटियों के जीवन को सुनहरा बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए हमारी सरकार उनकी मुश्किलों को देखते हुए फैसले ले रही है। कोरोना के दौर में घर का चूल्हा जलता रहे,इसके लिए मुफ्त राशन देने की योजना हमारी सरकार ने ही चलाई। महिला कुंभ में उत्साहित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां परंपरा से ऐसी परंपरा रही कि घर और हर संपत्ति पर केवल पुरुषों का ही अधिकार था। अब हमारी सरकार इस असमानता को दूर कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इसमें प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं के नाम से घर की रजिस्ट्री हो रही है। अकेले यूपी में 30 लाख से अधिक घर मइस योजना में बने, जहां 25 लाख घरों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम से हुई। यही तो सच्चा सशक्तिकरण है। यही विकास है।

Tags: pm modiPrayagraj Newsup news
Previous Post

एक ही छत के नीचे होगा तीन चिकित्सा पद्धति से इलाज़, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Next Post

ट्विटर इंडिया पर घंटों नम्बर एक पर ट्रेंड करता रहा #नारीशक्तिदेशकीशक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Next Post

ट्विटर इंडिया पर घंटों नम्बर एक पर ट्रेंड करता रहा #नारीशक्तिदेशकीशक्ति

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री के समक्ष छात्रों ने साझा की अपनी सफलता की प्रेरक कहानियां

25/01/2026
Sugarcane

गन्ना बीज उत्पादन कर 37 जिलों की 57 हजार से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं बनीं सफल उद्यमी

26/03/2026
tcs share

TCS ने 16,000 करोड़ रुपये के बायबैक का किया ऐलान

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version