• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाजवादी परफ्यूम लांच करने वाले इत्र व्यापारी के आवास पर इनकम टैक्स की रेड

Writer D by Writer D
23/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में आयकर विभाग की टीम एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। इनकम टैक्स की कानपुर टीम ने टैक्स चोरी के शक में गुरुवार सुबह इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कई ठिकानों पर छापेमारी की। कानपुर शहर के जूही थाना स्थित आनंदपुरी में उनके आवास पर आयकर विभाग के अधिकारी सुबह सात बजे से छापेमारी जारी है।

पीयूष जैन के परिवार के पम्मी जैन सपा के नेता हैं। वह सपा के फाइनेंसर भी माने जाते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले समाजवादी परफ्यूम लांच किया था। इसके बाद से ही वे सरकार के निशाने पर थे।

खबर लिखे जाने तक अधिकारी जांच-पड़ताल में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि उनके आवास पर अधिकारियों ने पैसे गिनने वाले मशीनें मंगवाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने इत्र व्यापारी के कन्नौज के स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की है।

अखिलेश यादव किसी रैली या कार्यक्रम में नहीं लेंगे हिस्सा, जानें क्यों लिया ये फैसला

सूत्रों के मुताबिक कानपुर जोन के डीआई के अलावा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर भी छापेमारी में मौजूद छापेमारी में मौजूद है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने सुबह सात बजे इत्र व्यापारी पीयूष जैन के सभी ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा। अधिकारियों ने छापेमारी से पहले स्थानीय पुलिस की भी मदद नहीं ली। टीम ने इत्र व्यापारी के आवास को किले में बदल दिया है।

इधर, छापेमारी के कुछ ही देर में यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। शहर के दूसरे व्यापारी इस कार्रवाई से सकते में आ गए और काफी देर तक हड़बड़ी में रहे। छापेमारी के दौरान किसी को भी घर के अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं है

वहीं एक अधिकारी ने केवल इतना ही बताया कि यह सर्वे नहीं है, बल्कि छापा है।आय और टैक्स से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। छापेमारी खत्म होने के बाद ही इस बारे में ज्यादा कुछ कहा जा सकता है। कानपुर और कन्नौज में एक साथ छापेमारी से सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने यूपी में सपा से जुड़े नेताओं के आवास पर छापेमारी की थी।

Tags: Income Tax Raidkannauj newspradeep jainsamajwadi perfumeup news
Previous Post

जानिए आज के दिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस

Next Post

अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलटने से 12 यात्री घायल, 2 गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

03/09/2026
A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
Next Post

अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलटने से 12 यात्री घायल, 2 गंभीर

यह भी पढ़ें

Virat Kohli

कोहली की ‘विराट’ पारी, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में जड़ा 28वां टेस्ट शतक

12/03/2023

बाजार में म्यूचुअल फंड फोलियो का आंकड़ा पहुंचा 9.37 करोड़ पर

16/11/2020
rajsthan high court

जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के 1760 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version