• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हापुड़
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गैस एजेंसी संचालक की डेरी पर डाका डालने के आरोपित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश झुम्मन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओजी और पिलखुवा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने बताया कि गुरूवार को एसओजी और थाना पिलखुवा पुलिस ने ग्राम छिजारसी-निडोरी मार्ग पर दबिश देकर आरोपित झुम्मन को दबोच लिया। आरोपित के कब्जे से एक तमंचा और लूटी गई नकदी में से लगभग आठ हजार रुपये बरामद हुए। इस मामले में फरार चल रहे अन्य दोनों बदमाशों की तलाश में भी पुलिस लगातार दबिश दे रही हैं।

उल्लेखनीय है कि लगभग डेढ़ माह पहले ग्राम सिखेड़ा निवासी गैस एजेंसी संचालक सुभाष और उसके नौकर अरुण को बंधक बनाकर आठ बदमाशों ने डेरी में डकैती डाली थी। इस घटना में बदमाश तीन लाख रुपये और दो पशु लूटकर फरार हो गए थे। आरोपितों को पकड़ने में असफल होने के कारण पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी निरीक्षक जेके सिंह को हटाकर अभिनव पुंडीर को चार्ज दिया गया था।

पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने भी पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि शीघ्र पर्दाफाश न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण करते ही अभिनव पुंडीर ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटे गए दोनों पशुओं को बरामद कर लिया था।

उसी दौरान फरार बदमाशों की सूची में मसूरी थानांतर्गत ग्राम निडोरी निवासी झुम्मन का नाम प्रकाश में आया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस प्रयास कर रही थी। उस पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।

Tags: crime newshapud newsup news
Previous Post

छोटू कोल हत्याकाण्ड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Next Post

लघुशंका करते समय युवक को मारी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Shot

लघुशंका करते समय युवक को मारी गोली

यह भी पढ़ें

petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर के पार

23/12/2021
CM Yogi

प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के विरुद्ध न हो कोई भी कार्य : योगी

16/02/2021

मुख्यमंत्री धामी ने ‘ये वक्त की पुकार है’ का किया लोकार्पण

24/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version