• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इत्र कारोबारी के घर से मिले नोटों का अंबार, 24 घंटे से जारी है रुपयों की गिनती

Writer D by Writer D
24/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को कई अलमारियों में नोट भरे मिले हैं, जिसे गिनने में टीम को कई घंटे लग गए हैं। पीयूष जैन के घर के बाहर अभी तक नोटों से भरे 6 बक्से रखे हैं। इन बक्सों को आयकर विभाग की टीम ले जाने की तैयारी में है। मौके पर पीएसी बुला ली गई है।

इस दौरान अलमारियों में इतने पैसे मिले कि नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी। यह छापेमारी करीब 24 घंटे से चल रही है। पीयूष जैन के घर पर नोटों के बंडल का अंबार लगा हुआ है।

पीयूष जैन के घर की अलमारी से मिला 'खजाना'

सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 150 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुबूत हाथ लगे हैं। मुखौटा कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। समाजवादी इत्र की लॉन्चिंग में अखिलेश यादव भी मौजूद रहे थे। इसकी फैक्टरी डिंपल यादव के चुनावी क्षेत्र कन्नौज में है।

कर चोरी की आशंका में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने गुरुवार सुबह इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यह कार्रवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई। पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी नाम से इत्र भी लॉन्च किया था। अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त की है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। वर्तमान में जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं।

ये सपा के एक नेता के करीबी भी हैं। कन्नौज में इनकी इत्र की फैक्ट्री, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप है। इत्र कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और वहां एक घर भी है। गुरुवार सुबह मुंबई की एक टीम कानपुर के अधिकारियों के साथ आनंदपुरी स्थित घर पहुंची। टीम अपने साथ नोट गिनने वाली चार मशीनें लाई थी।

ट्रक के नीचे दबकर तीन छात्राओं की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

परिवार के लोगों से घर में बंद कर पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं।

कौन हैं पीयूष जैन

पीयूष जैन कन्नौज की इत्र वाली गली में अपना इत्र का कारोबार करते हैं। इनके कन्नौज, कानपुर के साथ मुंबई में भी ऑफिस हैं। इनकम टैक्स को इनकी लगभग चालीस से ज्यादा ऐसी कम्पनियां मिली है, जिनके माध्यम से पीयूष जैन अपना इत्र कारोबार चला रहे थे। आज भी कानपुर की ज्यादातर पान मसाला यूनिट, पान मसाला कम्पाउंड पीयूष जैन से ही खरीदती है। इसी चक्कर में पीयूष जैन कन्नौज से कानपुर आकर आनंद पूरी में रहने लगे थे।

Tags: Income Tax Raidkannauj newspiyush jainsamajwadi perfumeup news
Previous Post

ट्रक के नीचे दबकर तीन छात्राओं की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Next Post

Omicron की दहशत के बीच यूपी में कल से नाइट कर्फ्यू, नए दिशानिर्देश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
Next Post
Covid

Omicron की दहशत के बीच यूपी में कल से नाइट कर्फ्यू, नए दिशानिर्देश जारी

यह भी पढ़ें

Surya Grahan

कब लगेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें शुरू होने का समय

07/01/2025
rajsthan police

राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की 6300 से ज्यादा पर निकली भर्तियां

04/09/2020
Mukhtar Ansari

मुख्तार की मौत पर मचा सियासी बवाल, सपा-बसपा ने की जांच की मांग

29/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version