Main Sliderअयोध्याउत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने श्री राम सत्संग भवन का किया लोकार्पण

श्रीमणिराम दास जी की छावनी में श्रीराम सत्संग भवन का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष एवं श्रीमणिराम दास जी की छावनी महंत नृत्य गोपालदास के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

समारोह में केद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, नगर निगम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि महाराज जी के सानिध्य और मार्गदर्शन निरन्तर मिलता रहे। इस तरह से अयोध्या में हॉल की जरूरत थी। जिसे महाराज जी ने पूरा किया है।

नगर निगम महापौर ने कहा कि सबसे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरयू नदी में गिरने वाले नालों को बंद करने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि महाराज जी ने जो यह सत्संग के लिए हाल बनवाया है। यह बहुत ही बड़ा कार्य किया है।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #बॉयकॉट83, जानें पूरा मामला

इस अवसर पर श्रीमणिराम दास जी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास,दशरथ महल पीठाधीश्वर बिंदुगध्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास, रंगमहल महन्त राम शरण दास, लक्ष्मण किला महन्त मैथिली रमण शरण।

पंचमुखी हनुमान मंदिर गुप्तारघाट महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, श्रीराम वल्लभा कुंज अधिकारी संत राजकुमार दास, महंत रामानंद दास, अशर्फी भवन पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य महंत श्रीधराचार्य, हरीधाम पीठाधीश्वर जगतगुरु राम दिनेशाचार्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास, विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम नारायण सिंह, प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा उपस्थित रहे। लोकार्पण समारोह का संचालन महंत रामानंद दास ने किया।

Related Articles

Back to top button