• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता से बाहर रहने पर भी छापे में निकल रहे दो-दो सौ करोड़ : योगी

Writer D by Writer D
25/12/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के इत्र कारोबारी के ठिकानो पर छापेमारी पर निशाना साधते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिये बगैर कहा कि सत्ता से बाहर रहने पर भी छापे में लोगों के घरों से 200-200 करोड़ रूपया मिलता है। इसका मतलब है कि जब वह सत्ता में थे तो उन्होने खूब लूट खसोट की।

आगरा जिले में बाह तहसील के बटेश्वर धाम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद योगी ने कहा कि लोगों को पांच वर्ष की सत्ता मिलती है तो पांच वर्ष सत्ता से बाहर रहने के बाद भी इनकम टैक्स की रेड में लोगों के घरों से दो-दो सौ करोड़ रुपया मिलता है। ये पैसा कहां का है। ये दो सौ करोड़ खेत और खलिहान से नहीं मिलते। जो लोग सत्ता से पांच वर्ष से दूर हैं। उनके पास ये पैसा मिलने का मतलब है कि जब वह सत्ता में थे तो उन्होंने खूब लूट खसोट किया।

इससे पहले उन्होने 230 करोड़ रूपये की 11 योजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास किया। सपा पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने संस्कृत विद्यालयों का पैसा कब्रिस्तान के लिए दे दिया। सरकार बनने के बाद एक सर्वे कराया गया कि संस्कृत के विद्यालयों में शिक्षक क्यों नहीं है तो पता चला पैसा नहीं है। तब हमने निर्णय किया कि संस्कृत के विद्यालयों में शिक्षक की तैनाती हो। आश्रम पद्धति से चलाये जाने वाले संस्कृत विद्यालय में छात्रावास की व्यवस्था हो।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में संस्कृत के शिक्षक नहीं रखे जाते थे। उर्दू अनुवादक रख जाते थे और उन्हें उर्दू भी नहीं आती थी, लेकिन रखना था तो खानापूर्ति के लिए उर्दू अनुवादक रखते थे।

योगी ने कहा कि ये जो गरीब का पैसा था, जिसे आज प्रधानमंत्री मोदी हर गरीब को आवास योजना में उपलब्ध करा रहे हैं, वो पहले खा लिया जाता था। पहले भी अन्न योजना में गरीबों को अन्न दिया जा सकता था, पर नहीं मिलता था। पहले गरीबों का राशन खा जाते थे। आज गरीब को अन्न योजना का लाभ मिलता है।

देश में Omicron की दहशत के बीच बड़ी राहत, बच्चों की वैक्सीन को मिली मंजूरी

उन्होंने कहा कि गरीब का आशीर्वाद और हाय भी बहुत तेज़ लगती है। गरीब की कामना हमेशा फलदायी होती थी। पहले गरीबों को मिलने वाली विकास परियोजना का पैसा हड़प लिया जाता था और वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार सभी योजना का लाभ समाज के हर तबके को दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा “ अटल जी ने कहा था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। अगर सोच संकुचित होगी तो कोई बड़ा कार्य नहीं कर सकेंगे। यह बटेश्वर धाम पवित्र है। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां अटल जी के पूर्वज आये थे। आज बटेश्वर धाम का समग्र विकास हो रहा है। अटल जी ने छह दशक तक मूल्यों और आदर्शों की राजनीति की। विरोधी भी उनके कायल थे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज जो हर गरीब को राशन की सुविधा मिल रही है, वो अंत्योदय योजना अटल जी ने दी थी। हाइवे की परिकल्पना अटल जी की देन थी। अटल जी का व्यक्तित्व विराट था। इस तीर्थ से जुड़कर यहां के लिए परियोजनाओं को देकर यहां विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का प्रयास हो रहा है। इस बटेश्वर धाम को उन्नत बनाने का सौभाग्य हमें मिला है। ”

उन्होंने कहा कि अटल जी ने भाजपा को वटवृक्ष बनाया इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि उनकी कीर्ति को आगे बढ़ाएं। इसका लाभ बटेश्वर धाम को भी मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमने प्रदेश अटल जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर लखनऊ में 60 हजार स्मार्टफोन, टैबलेट लखनऊ में बांटे हैं। अटल जी के नाम पर केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। आज अटल जी के नाम पर लखनऊ में साइंटिफिक कनवेशन सेंटर बनाया है। लोकभवन के बाहर एक विराट प्रतिमा अटल जी की लगवाई है। लखनऊ में अटल जी के नाम पर सबसे बड़े स्टेडियम इकाना का नाम रखा। अटल जी का व्यक्तित्व महान था। इस मौके पर आज आप सभी बाह वासियों को आश्वस्त कर रहा हूं कि इस स्थान को एक धाम के रूप में विकसित करने का काम करेंगे। अटल जी के नाम पर यहां एक म्यूजियम भी बनवाएंगे। अटल जी भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे।

योगी ने कहा कि अटल जी की भावना हिन्दू तन मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय को सभी लोग अंगीकार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अटल जी की भावनाओं के अनुरूप फतेहपुर सीकरी, बाह और बटेश्वर धाम का विकास करेंगे।

गौरतलब है कि कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानो पर जीएसटी इंटेलीजेंस की छापेमारी में 200 करोड़ रूपये से अधिक की नगदी और जेवरात मिले है। राजनीतिक गलियारों में पीयूष जैन का संबंध सपा के पूर्व एमएलसी पुष्पराज उर्फ पंपी जैन बताया जाने लगा। पम्पी जैन ने हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में एक संवाददाता सम्मेलन में समाजवादी परफ्यूम लांच किया था। पम्पी जैन ने सफाई देते हुये कहा कि उनका पीयूष जैन से कोई रिश्ता नहीं है। अगर कोई संबंध होता तो उनके यहां भी छापेमारी हो रही होती। सपा को बेवजह बदनाम किया जा रहा है।

Tags: agra newsatal jayanticm yogiup news
Previous Post

जिस जाति का नेता नही, उसकी कोई नही सुनता : ओवैसी

Next Post

इस शख्स की नाक थी प्राइवेट पार्ट जैसी, फिर किया ये उपाए

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
Next Post

इस शख्स की नाक थी प्राइवेट पार्ट जैसी, फिर किया ये उपाए

यह भी पढ़ें

प्याज का रस

बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए लगाएं प्याज का रस

11/07/2021
salary

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा गिफ्ट, सरकार कर सकती है ये ऐलान

26/06/2022
Veg Chowmein

मेले में चाऊमीन खाने से एक ही गांव के 84 लोग बीमार

16/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version