Main Sliderमनोरंजन

BB 15: करण-तेजा में फिर बढ़ी नज़दीकियां, एक्टर ने किया KISS तो…

टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इस शो में ड्रामा और एक्शन भी बढ़ता चला जा रहा है।

बिग बॉस के इस सीजन में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी काफी चर्चा में रही है। रोमांस और लगातार बढ़ती करीबियों के चलते ये कपल लगातार पब्लिक का अटेंशन लेता रहा है। बिग बॉस हाउस में अधिकतर दोनों साथ में ही दिखाई पड़ते हैं।

हालांकि करण और तेजस्वी कई बार छोटे-छोटे मामलों को लेकर लड़ते-झगड़ते भी रहते हैं, लेकिन दोनों की कैमिस्ट्री भी काफी पसंद की जाती है। हालिया एपिसोड में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक ही कंबल में सोते दिखाई पड़े। इस दौरान करण कुंद्रा तेजस्वी को किस करने की कोशिश करते दिखाई पड़े।

https://www.instagram.com/p/CX2zMIAFQ_V/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c4cdfc68-bdeb-49e8-9746-f86fb6265333 

करण कुंद्रा जब तेजस्वी के करीब आने की कोशिश कर रहे थे और दोनों एक दूसरे को गले लगा रहे थे, तभी करण उन्हें किस करने की कोशिश करते दिखे और एक्ट्रेस ने बड़े प्लेफुल अंदाज में उन्हें इनकार कर दिया।

सलमान खान को सांप ने काटा, क्रिसमस मनाने के दौरान हुआ हादसा

तेजस्वी ने कहा, ‘सोचना भी मत. सोचना भी मत’ मजेदार चीज ये हुई कि इसी बीच राखी सावंत अपने हॉरर अंदाज में वहां पहुंच गईं। राखी सावंत को देखकर करण हड़बड़ा गए और बोले- ओये।

Related Articles

Back to top button