• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया राकेश यादव पर कसा शिकंजा, प्रशासन ने जब्त की प्रॉपर्टी

Writer D by Writer D
27/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर पुलिस प्रशासन ने माफिया राकेश यादव पर शिकंजा कसा है। जिले के टॉप टेन बदमाशों में शामिल माफिया राकेश यादव और उसके साथी दिनेश यादव की प्रॉपर्टी पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जब्त की है। माफिया राकेश के झुंगिया स्थित मकान के दो कमरों को सील किया गया है।

वहीं दिनेश की ऑटो भी टीम ने जब्त की है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने अपराध के पैसे से यह सम्पत्ति बनाई है। हालांकि राकेश और उसके परिवार के नाम की कुछ गाड़ियों को भी पहले जब्ती के दायरे में रखा गया था पर अभी उस पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि माफिया राकेश यादव देवरिया जेल में बंद है।

बता दें कि गुलरिहा थाने के हिस्ट्रीशीटर राकेश और उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ अपराध से कमाई गई उसकी सम्पत्ति का भी पूर्व थानेदारों ने लेखा-जोखा तैयार किया था। इसी क्रम में डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, थाना प्रभारी गुलरिहा चंद्रहास मिश्रा, पिपराइच इंस्पेक्टर मधुप कुमार मिश्रा, चिलुआताल इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्निहोत्री और महिला थाना प्रभारी प्रभा सिंह की संयुक्त टीम ने झुंगिया बाजार में माफिया राकेश के मकान के दो कमरों को सील किया।

निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ढही, तीन मजदूर घायल

माफिया राकेश यादव पर गोरखपुर सहित अन्य जिलों में 50 मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन बीते दिनों राकेश के गुर्गे विपिन सिंह के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आया था। जिस पर पुलिस ने शिकंजा कसा तो वह कोर्ट में हाजिर हो गया था। गुलरिहा थाने की पुलिस ने राकेश की 74 लाख 95 हजार रुपये की अवैध संपत्ति की तलाश की थी। हालांकि मकान के अलावा गाड़ियां भी तलाशी गईं थी पर और जब्ती के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई थी।

गौरतलब है कि माफिया राकेश यादव ने प्रॉपर्टी डीलर छोटू प्रजापति पर विपिन सिंह नामक शूटर से हमला कराया था, जिसमें छोटू बच गया और विपिन सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। इस मामले में राकेश यादव पर भी साजिश का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में भी राकेश यादव को शामिल किया गया है। सख्ती बढ़ती देख राकेश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वर्तमान में वह देवरिया जेल में है।

Tags: crime newsgorakhpur newsmafia Rakesh Yadavup news
Previous Post

निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ढही, तीन मजदूर घायल

Next Post

अंडरग्राउंड जेल में बंद है ‘सबसे खतरनाक हत्यारा’, मौत होने तक रहेगा कांच के बक्से में

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Next Post

अंडरग्राउंड जेल में बंद है 'सबसे खतरनाक हत्यारा', मौत होने तक रहेगा कांच के बक्से में

यह भी पढ़ें

Raj Kundra, Shilpa Shetty

राज कुंद्रा केस : अमेरिका से रजिस्टर्ड वेबसाइट लखनऊ में की जा रही थी संचालित

01/08/2021
Madhuri Dixit reveals the secret of her fitness ahead of International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस से पहले माधुरी दीक्षित ने खोला अपनी फिटनेस का राज

18/06/2021

अपने बीच मंत्री को पाकर गदगद हो गयीं व्रती महिलाएं, किसी ने सिंदूर तो किसी ने प्रसाद से भरा आंचल

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version