• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा गरीब की नहीं, जाति व तुष्टिकरण की राजनीति करती है : केशव मौर्या

Writer D by Writer D
27/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बदायूं, राजनीति
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने गरीब की नहीं एक जाति और तुष्टिकरण की राजनीति की।

चुनाव करीब आने पर चुनावी हिन्दू बन गये हैं, लेकिन तारीफ जिन्ना की करते हैं जो देश के बंटवारे का जिम्मेदार है। जबकि कल्याण सिंह ने 6 दिसम्बर 92 को मुख्यमंत्री की अपनी कुर्सी रामलला के चरणों में चढ़ा दी थी। उन्होंने कहा कि यूपी से गुंडाराज अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

अब कोई गुंडा-माफिया किसी की जमीन, दुकान या मकान पर कब्जा नहीं कर सकता है। गुंडों की जमीन पर गरीबों के मकान बनाने की शुरुआत प्रयागराज से हो चुकी है। गुंडों की राजनीति करने वालों को या तो राजनीति छोड़नी पड़ेगी या सन्यास लेना पड़ेगा।

डिप्टी सीएम मौर्या, सोमवार को बदायूं में जन विश्वास यात्रा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि सपा का इत्र बनाने वाले के घर से 280 करोड़ रुपये केवल एक तहखाने से मिल रहा है । ऐसी भ्रष्ट सपा को सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में इनको भ्रष्टाचार का सपना भी न आये।

नए भारत को सोचना होगा औरंगजेब का सम्मान होगा या महाराजा रणजीत सिंह का : योगी

सपा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए मौर्या ने कहा कि शत्रु के मरने पर अंतिम विदाई दी जाती है, लेकिन वोट बैंक के नाराजगी के भय से सपा ने यह शिष्टाचार भी नहीं निभाया। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सपा ने कांवर यात्रा में शिवभक्तों पर लाठी चलवायी। ऐसी तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सपा को सजा मिलनी चाहिए।

जबकि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना से हिन्दू-मुसलमान मे भेद किये बिना सबको अनाज, किसान सम्मान निधि दे रही  है। उन्होंने कहा मुंगेरीलाल की तरह सत्ता का सपना देख रही सपा का 2022 के चुनाव में भी सूपड़ा साफ होगा और भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी।

Tags: Badayun NewsDeputy CM Keshav MauryaJan Vishwas Yatraup news
Previous Post

नए भारत को सोचना होगा औरंगजेब का सम्मान होगा या महाराजा रणजीत सिंह का : योगी

Next Post

इत्र कारोबारी पीयूष जैन को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Nitin Nabeen
राजनीति

‘विकसित भारत 2047’ हर भारतीय का सपना बने: नितिन नवीन

30/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसाः मुख्यमंत्री

30/05/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

30/05/2026
NDA- Passing out Parade
राजनीति

देश को मिलेंगे 355 जांबाज सैन्य अधिकारी, NDA के 150वें बैच की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड

30/05/2026
A friend was called on Eid and murdered.
Main Slider

आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाते हैं…, ईद पर बुला दोस्त को कर दिया हलाल

30/05/2026
Next Post
Piyush Jain

इत्र कारोबारी पीयूष जैन को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा

यह भी पढ़ें

Hibiscus

बालों के लिए लाभकारी है गुड़हल का फूल, ऐसे करें इस्तेमाल

05/01/2026

विश्व में कोरोना से 8 लाख से अधिक कालकवलित, संक्रमितों का आंकड़ा 2.38 करोड़ के पार

26/08/2020
Suicide

कर्ज से परेशान किसान ने खुदकुशी की

11/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version