• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो दिन तक मां के शव के पास बैठी रही तीन साल की बच्ची, और फिर अचानक…

Writer D by Writer D
27/12/2021
in Main Slider, ओडिशा, क्राइम, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ओडिशा के बलांगिर जिले में दिल दहला देने वाली घटना ने स्थानीय लोगों की आंखों को नम कर दिया। तीन साल की बच्ची अज्ञानता में अपनी मरी हुई मां के शरीर के पास दो दिन तक भूखी-प्यासी बैठी रही। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलने पर घटनास्थल की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला की मौत करीब तीन दिन पहले हो गई थी।

कुन्नी नायक नाम की महिला अपनी बच्ची के साथ अकेली रहा करती थी। जानकारी के मुताबिक, करीब दो दिन बीते जाने के बाद, बच्ची ने देखा कि उसकी मां के मुंह से कीड़ा निकल रहा है। तभी बच्ची दौड़ कर अपने पड़ोसी के पास गई और उन्हें बुलाकर लाई। पड़ोस की महिला जब उसके घर पहुंची, तो उसे कुछ गंध महसूस हुई। कमरे में देखा तो पता चला कि बच्ची की मां जमीन पर मृत पड़ी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुन्नी नायक बहुत गरीबी में गुजारा कर रही थी। महिला को पति के घर पर प्रताड़ित किया जाता था। एक दिन ससुराल वालों ने महिला और उसकी तीन साल की बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद, महिला के मायके वालों ने भी उसे अनदेखा कर दिया। महिला गरीबी की मार से दर-दर की ठोकरें खाने लगी। हालात ये हो गए कि वह अपनी बच्ची को दो वक्त की खाना भी नहीं दे पा रही थी। वह गांव के घरों में काम करके दिन गुजार रही थी। गांव में ही एक छोटे से घर में अपनी बच्ची के साथ रहती थी।

पंजाब पुलिस ने सिद्धू के खिलाफ दर्ज किया मानहानि के केस, जानें पूरा मामला

मीडिया से बातचीत में कुन्नी नायक के घर की मालकिन ने बताया कि करीब एक-ढेड़ साल पहले वह अपनी बच्ची के साथ एक कमरे में रहने के लिए आई थी। वह अक्सर बीमार रहा करती थी। माकान मालकिन ने कहा कि बच्ची को लगा कि मां सो रही है। इस घटना के बाद पड़ोसी ने बच्ची को खाना खिलाया। बच्ची अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर लोगों से पूछताछ के बाद स्थानीय बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड लाइन के अधिकरियों ने बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन सेंटर में रखा है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags: National newsorrisa news
Previous Post

यूपी में सात करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा

Next Post

अवैध रूप से ट्रक द्वारा ले जाए जा रहे 40 गौंवंश बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Bedroom
धर्म

अपने बेडरूम में करें ये बदलाव, वैवाहिक जीवन में बना रहेगा प्रेम

07/10/2025
धर्म

मंगलवार को करें ये उपाय, हनुमान जी हर लेंगे सभी कष्ट

07/10/2025
Chhena Rasgulla
Main Slider

ये डिश हर मिठाई को देते हैं तगड़ी टक्कर

07/10/2025
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

07/10/2025
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर इन चीजों का खरीदना होता है बेहद शुभ

07/10/2025
Next Post
Cow

अवैध रूप से ट्रक द्वारा ले जाए जा रहे 40 गौंवंश बरामद

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल चुनाव

यूपी: कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग में तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

06/12/2020
High Court

सगे ताऊ-चाचा, बुआ और मामा-मौसी के बच्चों के बीच शादी गैरकानूनी : उच्च न्यायालय

20/11/2020
Elephant's body found

जंगल में हाथी के बच्चे का शव बरामद, मामले की छानबीन शुरू

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version