• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरी झंडी दिखाकर पीएम ने मेट्रो को किया रवाना, बोले -कानपुर में सबको दुलार मिला

Writer D by Writer D
28/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर में मेट्रो की सौगात देने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार 28 दिसंबर को पहुंचे। इस बीच बारिश और ठिठुरन के बीच जनसभा में भीड़ दिखी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से बताया कि कानपुर में मेट्रो का संचालन होने के साथ ही उत्तर प्रदेश सर्वाधिक मेट्रो का संचालन करने वाले राज्यों में शुमार हो गया।

इस बीच सीएम योगी ने कहा कि कानपुर की पहचान औद्योगिक नगरी के रूप में रही है। इससे पहले कानपुर की पहचान गंगा नदी के लिए रही है। देश की आजादी में भी इस जगह का काफी ऊंचा स्थान रहा है। कानपुर के सीसामऊ में नमामी गंगे परियोजना का सबसे क्रिटिकल प्वाइंट को विकास की ओर से बढ़ाया गया। यह पीएम मोदी की दूरदर्शिता के कारण हो सका। उन्होंने कहा कानपुर की औद्योगिक नगरी को स्वार्थ की राजनीति ने काफी नुकसान पहुंचाया है। विकास की बात तो दूर है विकास के पैसे को लोग कहां लेकर जाते थे, यह दुनिया देख रही है। कानपुर का पैसा दीवारों में से तोड़कर निकाला जा रहा है।

Uttar Pradesh | Prime Minister Narendra Modi flags off a section of Kanpur Metro

The completed 9 km long section of Kanpur Metro Rail Project stretches from IIT Kanpur to Moti Jheel. pic.twitter.com/ewovyLpSlA

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 28, 2021

उन्होंने कहा कि मेट्रो की सुविधा कानपुर को प्रदान करने पीएम यहां आए हैं। उन्होंने कहा, ‘12 नवंबर 2019 को इसका निर्माण पूरा हुआ। लक्ष्य से दो दिन पूर्व ही इसका फिजिकल कार्य पूरा हो गया। आज 9 किलोमीटर तक मेट्रो संचालन किया जा रहा है। इसी के साथ देश में सबसे ज्यादा मेट्रो का संचालन करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश शामिल हो गया है।

कानपुर के पहले मेट्रो यात्री बने प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी ने भी किया सफर

सीएम के भाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रिमोर्ट का बटन दबाकर मेट्रो का अनावरण किया। इसके बाद कानपुर मेट्रो पर आधारित एक फिल्म दिखाई गई। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो की पहली ट्रेन को रवाना किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि कानपुर ही एक ऐसा शहर है जहां सबको दुलार मिला है। उन्होंने कानपुर का तकिया कलाम कहा जाने वाला ‘झाड़े रहो कलेक्टरगंज’ की भी चर्चा की।

पीएम मोदी ने प्रदेश की पूर्व की सरकारों को घेरते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने यूपी का बहुत समय बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे लंबा एक्सप्रेसवे यूपी में बन रहा है। जिसे हथियारों के लिए बदनाम किया गया था। वही प्रदेश आज देश की सुरक्षा के लिए मिसाइल बना रहा है। उन्होंने कहा, ‘डबल इंजन की सरकार जिस काम की घोषणा करती है उसे पूरा भी करती है। जिस योजना का शिलान्यास करती है उसका लोकार्पण भी हमारी सरकार ही करती है।’

Tags: kanpur metro railkanpur newspm modiup news
Previous Post

आईआईटी कानपुर सदैव से युवाओं को दे रहा है बेहतर मार्गदर्शन : योगी

Next Post

इस राज्य में जारी हुआ ‘Omicron’ का येलो अलर्ट, लागू हुई कई पाबंदियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
Next Post

इस राज्य में जारी हुआ 'Omicron' का येलो अलर्ट, लागू हुई कई पाबंदियां

यह भी पढ़ें

AK Sharma

पीएम मोदी ने एके शर्मा के कार्यों, दूरदर्शिता, अथक परिश्रम की सराहना की

27/04/2023
Alcohol

शराब से दूर हो जाएंगी बिमारियां, ऐसे करें इस्तेमाल

10/01/2025
Tata Sierra

34 साल बाद अब कैसी दिखती है भारत की लेजेंड SUV? देखें पुराने के मुकाबले कितनी बदली

26/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version